Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

Azmat ali 07/07/2025 1 minute read
BSP called the strike of 9th July illegal, CITU retaliated in the same language, must read

बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के नेताओं ने कहा-अवैध है कर्मियों का हक रोकना। प्रबंधन और सरकार सुविधा दे।

  • 1970 में हुए त्रिपक्षीय समझौता के तहत सेल के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मियों को असीमित ग्रैच्युटी मिल रही थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 9 जुलाई की हड़ताल को भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) ने अवैध बताया। पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने इस पर पलटवार करते हुए करारा जुबानी हमला किया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

सीटू नें केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून को खत्म कर मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को लागू करने एवं केंद्र के इशारे पर सेल प्रबंधन द्वारा लिए जा रहे कार्मिक विरोधी निर्णय की जमकर आलोचना करते हुए 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

इस अवसर पर यूनियन ने कहा कि हड़ताल कर्मियों का वैधानिक अधिकार है। इसीलिए वह नियमानुसार 14 दिन का नोटिस देने के बाद उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं करने पर हड़ताल में जाने को मजबूर होता है। इसीलिए हड़ताल तो वैध है। किंतु कर्मियों का हक रोकना अवैध है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

क्या वैध है? कर्मियों का 39 माह का एरियर्स रोकना

सीटू ने कहा कि मजदूरों के हक का पैसा अर्थात 39 माह का एरियर्स रोकना क्या वैध है? क्योंकि यह पैसा कर्मियों के मेहनत का है, जिस पर अफोर्डेबिलिटी क्लाज लगाकर केंद्र सरकार एवं सेल प्रबंधन डाका डाल रही है। प्रबंधन की मजदूर विरोधी यह कृत्य अवैध है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

अवैध है 8 साल तक वेतन समझौता नहीं करना

वेतन समझौता करने के नियम के अनुसार पिछला वेतन समझौता समाप्त होने के 6 माह पहले से ही अगला वेतन वार्ता शुरू किया जा सकता है। किंतु प्रबंधन ने 2020 तक केंद्र सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लाज में उलझ कर बैठक तक नहीं बुलाया। अब 8 साल 6 महीना पूरे हो चुके हैं। किंतु वेतन समझौता पूर्ण नहीं किया गया। कर्मियों के वेतन समझौता के साथ इस तरह का मजाक करना अवैध है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

क्या वैध है? पेंशन फंड के प्रतिशत में भेदभाव करना

सीटू नेताओं ने कहा-जब पेंशन फंड में मूल वेतन एवं महंगाई भत्ते का एक निश्चित प्रतिशत राशि देने की बात तय हो रही थी, तब प्रबंधन ने जहां अधिकारियों के लिए 9% निर्धारित किया था वहीं कर्मचारियों के लिए 6% से ज्यादा ना दे पाने के लिए कई तर्क बताएं। जबकि वे सारे तर्क अवैध थे। दरअसल प्रबंधन अधिकारियों को तो किसी न किसी मद में पैसा देना चाहती है। किंतु जब कर्मियों की बारी आती है तो इस बात पर पूरी कवायत शुरू कर देती है कि मजदूरों का पैसा कैसे रोका जाए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

क्या वैध है ग्रेच्युटी सीलिंग करना

1970 में हुए त्रिपक्षीय समझौता के तहत सेल के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मियों को असीमित ग्रैच्युटी मिल रही थी, जिस पर केंद्र सरकार के अनुशंसा का हवाला देते हुए त्रिपक्षीय समझौता को एकतरफा खारिज कर ग्रैच्युटी को सिलिंग कर देना अवैध है।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

इतने सारे अवैध कार्य करते हुए प्रबंधन के द्वारा यह कहना उचित नहीं है कि कर्मियों के जायज मांग के लिए किया जा रहा संघर्ष अवैध है। प्रबंधन एवं केंद्र सरकार मजदूर विरोधी निर्णय लेना बंद कर दे, तब कर्मियों के द्वारा हड़ताल करने की नौबत ही नहीं आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

प्रबंधन के नाक के नीचे हो रहा है ठेका कर्मियों का शोषण, प्रबंधन बताए यह वैध है या अवैध

संयंत्र में अनेक विभागों में कार्यरत ठेका कर्मियों से आठ घंटे से ज्यादा 12 घंटे काम करवाया जाता है और मजदूरी भी पूरा नहीं दिला पाता है। यूनियनों को शिकायत मिलती है कि ठेकेदार उनसे तीन से चार हजार रुपए ले लेता है। यह सब प्रबंधन के नाक के नीचे हो रहा है। दुर्घटना होने पर इंज्यूरी फार्म नहीं भरा जाता है‌। प्रबंधन बताए यह सब वैध है या अवैध।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

क्या वैध है? कर्मियों को अधिकारियों से कम रात्रि पाली भत्ता देना

सेल के विभिन्न संयंत्रों में रात्रि पाली में एक रात के लिए जहां अधिकारियों को 200 रात्रि पाली भत्ता मिलता है। वही कर्मियों को 180 रात्रि पाली भत्ता दिया जाता है तथा ट्रेनी कर्मियों को भी स्थाई कर्मियों के बराबर रात्रि पाली भत्ता देने के लिए बार-बार बोलने के बावजूद ट्रेनी कर्मियों को 60 से बढ़कर 120 रात्रि पाली भत्ता किया गया है,जबकि रात्रि पाली में तीनों जाग कर अपना काम करते हैं। ऐसे में इस तरह का भेदभाव करना क्या प्रबंधन के लिए वैध है?

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP नगर सेवाएं विभाग की मेहरबानी से कर्मचारी का घर बना जलाशय, कलप रहा परिवार, देखिए वीडियो
Next: 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.