Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत के इतिहास में पहली बार उप राष्ट्रपति का इस्तीफा, जगदीप धनखड़ ने बताया स्वास्थ्य कारण, विपक्ष ने उठाए सवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

भारत के इतिहास में पहली बार उप राष्ट्रपति का इस्तीफा, जगदीप धनखड़ ने बताया स्वास्थ्य कारण, विपक्ष ने उठाए सवाल

Azmat ali 21/07/2025 (Last updated: 22/07/2025) 1 minute read
For the first time in the history of India the Vice President resigned Jagdeep Dhankhar gave medical reasons

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने लिखा-स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने की सलाह का वजय बताया।

संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत के इतिहास में पहली बार किसी उप राष्ट्रपति ने कार्यकाल पूरा किए बगैर ही इस्तीफा दे दिया है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया है। तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने को लेकर हड़कंप मच गया है। मेडिकल कारणों से इस्तीफा देने की बात सामने आई है। 2027 तक कार्यकाल था, इससे पहले ही इस्तीफा हो गया है। वहीं, राजनीतिक गलियारे में कुछ और ही दावा किया जा रहा है।

राजनीतिक विशेषज्ञों ने यहां तक बोल दिया कि मानसून सत्र शुरू होने के बाद अचानक से इस्तीफे की खबर में कुछ न कुछ दाल में काला है। दूसरी ओर कुछ लोग यहां तक बोल गए कि उप राष्ट्रपति नाराज चल रहे थे। इन तमाम दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो उप राष्ट्रपति का आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। विपक्ष के सांसदों ने यहां तक कहा कि शाम 6 बजे तक वे उप राष्ट्रपति के साथ मीटिंग में थे। वह एक कमेटी में शामिल करने की बात कर रहे थे। ऐसे में अचानक से इस्तीफे की बात हजम नहीं हो रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में ये लिखा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने लिखा-स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने कहा-मैं भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ये लिखा

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त किया। प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी संसद सदस्यों से जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह सदैव मेरी स्मृति में बना रहेगा।

महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति ने लिखा-हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य और संतुष्टि की बात रही है। हमारे राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है।

इस प्रतिष्ठित पद से विदा लेते हुए, मैं भारत के वैश्विक उत्थान और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा हूँ और इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूँ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस की टीम सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर में टॉप 3 में, पढ़ें डिटेल
Next: मजदूरों की लड़ाई से मुख्यमंत्री तक वीएस अच्युतानंदन का सफर, हर तरफ गम, आंखें नम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.