Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026 1 minute read
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.

जेसीबी से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी पाइपलाइन, सड़क 29 से 33 तक पेयजल आपूर्ति हुई थी बाधित। अब अच्छी खबर आई।

  • पाइपलाइन टूटने के बाद पानी की सप्लाई प्रभावित होने से सेक्टर-7 के रहवासियों में नाराजगी थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 7 से बड़ी खबर है। सेंट्रल एवेन्यू से लगे दशहरा मैदान में जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन को बीएसपी ने दुरुस्त कर लिया है। रविवार को भी बीएसपी की टीम लगातार काम में जुटी रही और शाम तक पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर दी गई।

पाइपलाइन टूटने के कारण सेक्टर-7 में सड़क नंबर 29 से 33 तक पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के मुताबिक, दशहरा मैदान में कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान बीएसपी की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। घटना के बाद नगर सेवाएं विभाग के पीएचई अमले ने तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत की कार्रवाई शुरू की।

रविवार को पीएचई विभाग की टीम ने आवश्यक शटडाउन लेकर पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम पूरा किया। लगातार काम करने के बाद शाम तक पेयजल लाइन को सुधार लिया गया। बीएसपी की ओर से बताया गया है कि सोमवार से सेक्टर-7 के प्रभावित क्षेत्र में पूर्ववत नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

पाइपलाइन टूटने के बाद पानी की सप्लाई प्रभावित होने से सेक्टर-7 के रहवासियों में नाराजगी थी। अब मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इधर, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी पाइपलाइन को खुदाई के दौरान नुकसान पहुंचने की घटना ने टाउनशिप में निर्माण और खुदाई के काम के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर भी सवाल खड़े किए हैं। सार्वजनिक उपयोगिता की पाइपलाइनों की जानकारी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना खुदाई किए जाने से भविष्य में भी ऐसी परेशानी खड़ी हो सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…
Next: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.