Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों का नहीं रुक रहा शोषण, बाइक रैली से शहर में गूंजी आवाज़, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों का नहीं रुक रहा शोषण, बाइक रैली से शहर में गूंजी आवाज़, देखिए वीडियो

Azmat ali 27/07/2025 1 minute read
Exploitation of workers of Bokaro Steel Plant is not stopping voice echoed in the city through bike rally Watch Video

बीएसएल के मजदूरों को पेंशन, ग्रेच्युटी की सुविधा, बीजीएच में इलाज, इस्पात विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।

  • ठेका मजदूरों के जॉब की गारंटी नहीं है।

  • सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

  • सुरक्षा उपकरण मजदूरों को दिया नहीं जाता है।

  • बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर विरोध प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मजदूरों को जागरुक और एकजुट किया जा रहा है। रविवार को बाइक रैली निकाली गई। मजदूरों ने प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की।

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले ठेका मजदूरों ने जन जागरण हेतु मोटर साइकिल से सेक्टर 9 से इस्पात भवन तक मार्च किया। प्रदर्शनकरियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात में ठेका मजदूर प्लांट में अपने आप को असुरक्षित एवं ठगा महसूस कर रहे हैं।

लगातार प्रबंधन की साजिश के शिकार हो रहे हैं। ठेका मजदूरों के जॉब की गारंटी नहीं है। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सुरक्षा उपकरण मजदूरों को दिया नहीं जाता है, जिससे आयेदिन ठेका मजदूर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है, जिससे मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। घायल हो रहे है। लेकिन सेल प्रबंधन हो या ठेकेदार मूकदर्शक बना हुए हैं। न्यूनतम वेज मांगने पर कुशल मजदूरों को भी काम से बैठा दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ने पूर्व DGM लक्ष्मण बावने से जबरन मकान कराया खाली, प्रशासनिक अधिकारी को देने की तैयारी, कानूनी लड़ाई शुरू

गेट पास को हथियार बना कर ठेकेदार मजदूरों पर जुल्म कर रहे है। अधिकारी मुकदर्शक बने हुए हैं। मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। आंदोलन करने की जरूरत है, जिसे लगातार जारी रखकर ही ठेका मजदूरों को बचाया जा सकता है। मजदूरों के हक को हासिल किया जा सकता है।

और मांग किया कि समान काम के लिए समान मजदूरी लागू किया जाए। मिनिमम वेज के साथ वेज रिवीजन का बढ़ा हुआ। वेतन भुगतान की गारंटी की जाए। ठेकेदार बदले मजदूर वही रहे की नीति कड़ाई से लागू करो। स्थाई प्रकृति के कार्य में संलग्न सभी ठेका मजदूरों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुनिश्चित करने का प्रावधान किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

सभी को A कैटेगरी का दर्जा दिया जाए। ठेका मजदूरों के जॉब सिक्योरिटी की गारंटी की जाए, मेडिकल जांच अनफिट रिव्यू के नाम पर ठेका मजदूरों की छंटनी बंद की जाए। मेडिकल जांच स्थाई कर्मचारियों की तरह किया जाए।

सभी ठेका मजदूरों को रात्रि पाली भता के साथ अन्य सभी प्रकार का भत्ता, वार्षिक इंक्रीमेंट, पीएफ, डी टाइप क्वार्टर या मकान भत्ता दिया जाए। सभी ठेका मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन, ग्रेच्युटी की सुविधा, बीजीएच में इलाज, इस्पात विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत

बाइक रैली में मुख्य रूप से एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या सागर गिरी, आरआर दास, आरएस डे, प्राण सिंह, मोइन आलम, वीरेंद्र महतो, रंजीत महतो, मंजूर अंसारी, संजय वर्मा, प्रदीप गुप्ता अक्षय मंडल, सनातन गोराई, आनंद कुमार, सहदेव महतो, रुपेश सिंह, काली सिंह, मनोज महतो, दिलीप प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश, सकलदेव महतो, आमना खातून, कंचन कुमारी, मंजू देवी, कल्पना देवी, अनीता देवी, सबवे जान, पिंकी देवी, राबड़ी देवी, सुखिया देवी आदि शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सेल का लाभ 273% बढ़ा, अमरेंदु प्रकाश बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अलॉय स्टील प्लांट इंटक के अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, मोतीलाल सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदीप दत्ता बने महासचिव, रिटायर्ड को मौका नहीं
Next: अधिकारियों को विदाई, BSP OA ने ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये बात बताई

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.