Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत

Azmat ali 25/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: A record of 5 MT prime rail production was made at URM, which made the world's longest rail track

यूनिवर्सल रेल मिल की स्थापना देश में उच्च गुणवत्ता की रेलों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्शन कर रहा है।

  • मात्र आठ वर्षों में यह उपलब्धि प्राप्त कर भारतीय रेल निर्माण के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ा है।
  • 22 मई 2025 को 5 मिलियन टन प्राइम रेल उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी (World’s longest railway track) बनाने वाले सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) की अत्याधुनिक इकाई यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) (Universal Rail Mill) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यूआरएम ने 5 मिलियन टन प्राइम रेल उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

22 मई 2025 को 5 मिलियन टन प्राइम रेल उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2016 के दिसंबर माह में वाणिज्यिक उत्पादन आरंभ करने वाली इस इकाई ने मात्र आठ वर्षों में यह उपलब्धि प्राप्त कर भारतीय रेल निर्माण के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को रेखांकित करने हेतु संयंत्र में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं प्रशासन) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, तथा कार्यपालक निदेशक (माइन्स) बी.के. गिरि की उपस्थिति रही। महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता, संबद्ध विभागों एवं संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आयोजन में सहभागिता की और यूआरएम टीम को भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने हेतु अपनी शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

भारतीय रेलवे की आवश्यकता पूरी कर रहा

उल्लेखनीय है कि यूनिवर्सल रेल मिल की स्थापना देश में उच्च गुणवत्ता की रेलों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विशेषतः भारतीय रेलवे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की गई थी। अपनी स्थापना से ही यूआरएम ने नवाचार, तकनीकी उन्नयन और दक्ष संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। तकनीकी जटिलताओं और रखरखाव की चुनौतियों के बीच यूआरएम की टीम ने विचार-विमर्श, निष्पादन और समस्या समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

समय-समय पर अपने उत्पादों को विकसित किया

यूआरएम ने भारतीय रेलवे की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप समय-समय पर अपने उत्पादों को विकसित किया है। ग्रेड 880 रेलों से लेकर उन्नत ग्रेड R260 और R350HT रेलों का उत्पादन, UIC-60 से 60E1 प्रोफाइल में बदलाव, तथा RDCIS के साथ मिलकर R350NC ग्रेड और NCC वेल्ड जॉइंट्स के ऑफलाइन हीट ट्रीटमेंट जैसी प्रगतिशील पहलें इसे भविष्य के लिए तैयार इकाई के रूप में प्रतिष्ठित करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

2017-18 में जहाँ गुणवत्ता स्वीकृति दर 82%, आज 96%

गुणवत्ता के क्षेत्र में भी यूआरएम ने उत्कृष्टता का परिचय दिया है। वित्त वर्ष 2017-18 में जहाँ गुणवत्ता स्वीकृति दर 82% थी, वहीं वर्तमान में यह बढ़कर 96% हो गई है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप है। यह उपलब्धि निरंतर प्रक्रिया सुधार, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण एवं संवादात्मक मंचों के माध्यम से प्राप्त की गई है, जिसने वास्तविक समय में सीखने और त्वरित सुधार की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

यूआरएम द्वारा गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए गए विविध प्रयासों ने न केवल उत्पादकता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, अपितु कार्यस्थल को भी अधिक सुरक्षित एवं सौंदर्यपरक बनाया है। यूनिट के परिधीय क्षेत्र का सौंदर्यीकरण इसे एक विश्वस्तरीय कार्यस्थल का स्वरूप प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव की वीरता पर भिलाई का सीना चौड़ा, श्रद्धांजलि के बाद रक्तदान
Next: भिलाई स्टील प्लांट में हिंदी पर होने जा रहा ये खास इवेंट, करें तैयारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.