Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में रहता है परिवार, मचा कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में रहता है परिवार, मचा कोहराम

Azmat ali 01/09/2025 (Last updated: 01/09/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Employee Commits Suicide Family Lives in Chhattisgarh

बालोद निवासी 37 वर्षीय कर्मचारी पोषण सिंह नेताम के आत्महत्या करने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवाया।

  • कोक ओवन के कर्मचारी पोषण सिंह नेताम ने 2022 में बीएसएल ज्वाइन किया था।

सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। घर के अंदर से फांसी के फंदे पर कर्मचारी झूल गया। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक

छत्तीसगढ़ के बालोद निवासी 37 वर्षीय कर्मचारी पोषण सिंह नेताम शनिवार को ड्यूटी गया था। रविवार को छुट्टी थी। साथी कर्मचारी फोन कर रहे थे, कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों को शक हुआ। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुछ कर्मचारी सेक्टर 6 स्थित बीएसएल आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुआ। पुलिस को सूचित किया गया। एसआई शशि गोप मौके पर पहुंचे। बालकनी से किसी तरह बीएसएल कर्मचारी अंदर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही फंदे पर झूल रहे कर्मचारी को देख सबके होश उड़ गए।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

मौजूद बीएसएल कर्मचारियों की मदद से लाश को फंदे से नीचे उतारा गया। मौत की खबर परिवार को दे दी गई है। बीएसएल कर्मचारियों ने बताया कि मृतक कर्मचारी का मुंह खुला हुआ था। गंध आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या दो दिनों के भीतर ही किसी पल हुई है।

बताया जा रहा है कि पोषण सिंह नेताम 2022 में ही ACT के रूप में बोकारो से जुड़े थे। कोक ओवन में पदस्थ थे। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले सुखरी, मचांदुर के पास के निवासी थे। मृतक कर्मचारी के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार वाले बोकारो पहुंचने वाले हैं।

दूसरी ओर से साथी कर्मचारियों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक तरह से हत्या लग रही है। काफी दिनों से वह परेशान था। विभागीय अधिकारियों को लेकर भी तनाव की बात सामने आ रही है। पिछले 3 साल से वह अच्छे मकान के लिए भटक रहा था। प्रबंधन के रवैये को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant का स्लोगन सेफ्टी और हैप्पीनेस गड्ढे में, कमर-कमानी टूटनी तय
Next: Bokaro Steel Plant: BGH ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. उपेंद्र मोहंती नहीं रहे, फ्लाइट में हार्ट अटैक

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.