Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: एफएसएनएल कर्मचारियों का बोनस 23 हजार तय, बढ़ा 2000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: एफएसएनएल कर्मचारियों का बोनस 23 हजार तय, बढ़ा 2000

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Breaking News FSNL Employees will get 23 thousand Bonus Increased by 2000

Ferro Scrap Nigam Limited के कर्मचारियों को पिछले साल 21 हजार रुपए बोनस दिया गया था। निजीकरण के बाद यह पहला समझौता है।

  • एफएसएनएल के सीएमडी तोसीहिरो फुजीवारा, डायरेक्टर जुनिची सासाहारा, डायरेक्टर मोमोसे की मौजूदगी में बोनस समझौता हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। निजीकरण के बाद फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड (Ferro Scrap Nigam Limited) का पहला बोनस समझौता हो गया। गुरुवार को जापानी कंपनी और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पिछली बार से इस बार 2000 रुपए बढ़ाकर दिया जाएगा। कर्मचारियों के खाते में 23 हजार रुपए बोनस आएगा।

सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई,जो शाम 5 बजे तक चली। एफएसएनएल के भिलाई मुख्यालय में पहले अधिकारियों और फिर यूनियन नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रेजेंटेशन का दौर शुरू हुआ। सीएमडी तोसीहिरो फुजीवारा, डायरेक्टर जुनिची सासाहारा, डायरेक्टर मोमोसे ने विचार व्यक्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

बोनस समझौता वार्ता में दुर्गापुर से प्रभात चटर्जी, रंजीत शर्मा, बर्नपुर से एसएन मरांडी, विशाखापट्टनम से एम. अम्मी रेड्डी, मंत्री राजशेखर, राउरकेला से एसएस नायक, बोकारो से एके सिन्हा आदि शामिल हुए।

बोनस मीटिंग में प्रबंधन से ये रहे मौजूद 

बोनस मीटिंग में फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड-एफएसएनएल के सीजीएम एचआर एंड लॉ पंकज त्यागी, जीएम ऑपरेशन, एसके पुलु, जीएम प्रोजेक्ट एंड बिजनेस डेवलपमेंट बीपी अनंत, डीजीएम एफएंडए सुमित कुमार राय, डीजीएम एमएम एस. मुखर्जी, डीजीएम इंचार्ज भिलाई यूनिट पीएस ठाकुर, डीजीएम इंचार्ज दुर्गापुर जी शरास्वत, डीजीएम इंचार्ज बर्नपुर टी. वास्कर, एजीएम इंचार्ज राउरकेला जीडी मिश्रा, एजीएम इंचार्ज विशाखापट्टनम संजय कुमार, एजीएम इंचार्ज बोकारो साहब सिंह, एजीएम एचआर एस डीके चौबे, राजभाषा अधिकारी छगनलाल नागवंशी आदि शामिल हुए। असिस्टेंट मैनेजर एचआर सुनिता वर्मा ने संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन ही 15 जेडआर ले गए फॉर्म, 11 जमा, कोषाध्यक्ष पर ये चेहरा सामने

एफएसएनएल को ले चुकी है जापानी कंपनी

बता दें कि जापानी कंपनी ने मुनाफे का सौदा किया है। 320 करोड़ में सरकारी कंपनी को खरीद लिया। कैश इन हैंड 200 करोड़ से ज्यादा का मिला। जनवरी में शेयर ट्रांसफर हुआ। इससे फायदा यह हुआ कि वित्तीय वर्ष का पूरा लाभ जापानी कंपनी ने उठाया। मार्च तक का पैसा सरकार के बजाय जपानी कंपनी के खाते में चला गया।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दें 20% बोनस, 32 हजार तक हो रही रकम
Next: BSP OA Election: जनरल सेक्रेटरी पर सुधीर रामटेके, विजय सैनी, कोषाध्यक्ष पर बरार व सौभाग्य रंजन, रोहित हरित भी मैदान में

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.