Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल के भविष्य पर निर्भर है कर्मचारियों का सुनहरा भविष्य, SC-ST कर्मियों की पोस्टिंग पर उठे सवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल के भविष्य पर निर्भर है कर्मचारियों का सुनहरा भविष्य, SC-ST कर्मियों की पोस्टिंग पर उठे सवाल

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant The Bright Future of the Employees Depends on the Future of BSL Questions Raised on the Posting of SC-ST Employees

मिल जोन और नॉन वर्क्स में इन कर्मचारियो की पोस्टिंग उनकी जनसंख्या के हिसाब से कम है। इस विषमता को दूर करें।

  • हॉट जोन में ज़्यादातर पोस्टिंग एससी और एसटी कर्मचारियों की है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट का प्रतिनिधिमंडल बीएसएल के भावी डायरेक्टर इंचार्ज व वर्तमान अधिशासी निदेशक संकार्य प्रिय रंजन से मिला। बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह सदस्य केन्द्रीय कमिटी सदस्य शम्भु कुमार के नेतृत्व में वार्ता की गई।

पदाधिकारियों ने बीएसएल में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया और नई पारी की शुरुआत करने की शुभकामनाए दी। प्रिय रंजन ने कहा कि कर्मचारी ही प्लांट की रीड़ है। कर्मचारी हैं तो प्लांट विकास के राह पर है और बीएसएल विगत कई वर्षो से मुनाफे में है। इसके लिए कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए SAIL और आर्ट ऑफ़ लिविंग में समझौता, ये है मकसद

अगर बीएसएल का भविष्य अच्छा रहेगा, तो उससे कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। इसलिए हम सभी को प्लांट हित में कार्य करना चाहिए।

ईडी वर्क्स से शंभु कुमार ने ये कहा…

वहीं शम्भु कुमार ने अधिशासी निदेशक से कहा कि फेडरेशन सामाजिक संगठन है एवं कर्मचारी व प्लांट हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

फेडरेशन का काम ही कल्याणकारी योजनाओ को धरातल पर उतरना है और चूँकि फेडरेशन के सदस्य सेल कर्मचारी हैं इसलिए बीएसएल के द्वारा किए जा रहे सीएसआर कार्यो में सहयोग करने के लिए इच्छुक है।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

उन्होने अधिशासी निदेशक को अवगत कराया कि बीएसएल में एससी और एसटी कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके अनुपात में नहीं है। हॉट जोन में ज़्यादातर पोस्टिंग एससी और एसटी कर्मचारियों का किया गया है, जबकि मिल जोन और नॉन वर्क्स में इन कर्मचारियो की पोस्टिंग उनकी जनसंख्या के हिसाब से कम है। इस विषमता को दूर किया जाए।

एसोसिएशन के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश कुमार-कार्यकारी अध्यक्ष, महेन्द्र राम उपाध्यक्ष, देवेश टुडू महासचिव, नबानांदेशवर हेमबरम कार्यकारी महासचिव, सच्चू रजवार उपकोषाध्यक्ष, मुकेश पासवान, लिलु सोरेन, संयुक्त महासचिव, दिलीप कुमार, ललित उरॉव, विजय राम एवं सिद्धार्थ सुमन सचिव, कोक ओवन अध्यक्ष अनिल पासवान, एचआरसीएफ अध्यक्ष प्रेमनाथ राम, , सीआरएम – 3 से लक्षमन छुरा, एसएमएस – 2 से राजेश कुमार, रणधीर रंजन, आईएमएफ से राजीव तामुड़ीया, अजय दास, नेलशन लकडा एवं निमय दास उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों के लिए SAIL और आर्ट ऑफ़ लिविंग में समझौता, ये है मकसद
Next: SESBF संकट, SAIL पेंशन ट्रस्ट-एनपीएस पर प्रबंधन संग बैठक, नेताओं ने दिया ये जवाब

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.