Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हॉस्पिटल निजीकरण पर ताज़ा अपडेट: मंत्रालय-सेल प्रबंधन का दबाव, सभी प्लांट का अस्पताल प्रबंधन खिलाफ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हॉस्पिटल निजीकरण पर ताज़ा अपडेट: मंत्रालय-सेल प्रबंधन का दबाव, सभी प्लांट का अस्पताल प्रबंधन खिलाफ

Azmat ali 06/11/2025 1 minute read
SAIL Hospital Privatization Latest Update Pressure from Ministry-SAIL Management Hospital Management of all plants against

केंद्र सरकार, राज्य सरकार नए-नए एम्स, मेडिकल कॉलेज खोल रही है,दूसरी तरफ सरकारी कंपनी के अस्पताल का निजीकरण करना ठीक नहीं है।

  • बीएसपी के उच्चाधिकारी भी बोल रहे-स्थानीय प्रबंधन मंत्रालय के फैसले से सहमत नहीं है। लेकिन, खुलकर कोई बोल नहीं पा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला स्टील प्लांट के हॉस्पिटल पर खतरा मंडला रहा है। निजी हाथों में देने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कंसल्टेंसी एजेंसी ने भिलाई के लिए अपनी रिपोर्ट तक जमा कर दी है।

इस्पात मंत्रालय के दबाव में सेल कारपोरेट आफिस भी कुछ बोल नहीं पा रहा है। अब सभी प्लांट के हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने आपस में बातचीत करके एक राय बना ली है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट निजीकरण के प्रस्ताव को मानने को राजी नहीं होगा। अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा। स्थानीय प्रबंधन भी मंत्रालय के फैसले से सहमत नहीं है। लेकिन, खुलकर कोई बोल नहीं पा रहा है।

सभी प्लांट के डाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के कॅरियर, कर्मचारियों-अधिकारियों और परिजनों के इलाज को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। कंसल्टेंसी एजेंसी ने निजीकरण का एक मॉडल बनाकर सेल प्रबंधन को सौंप दिया है। किस तरह से हॉस्पिटल को संचालित किया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: 8th Central Pay Commission: भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, 18 माह में आएगी सैलरी, पेंशन, ग्रेच्युटी, भत्ते पर सिफारिशें

भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से भी अपना जवाब प्रबंधन को सौंप दिया गया है। अब, अगली मीटिंग का इंतजार किया जा रहा है। कारपोरेट स्तर पर जो भी मीटिंग होगी, उसमें सभी प्लांट के मेडिकल प्रतिनिधि मजबूती से अपनी बात रखेंगे।

सबसे ज्यादा चिंता एक्स इम्प्लाइज-परिजन को लेकर व्यक्त की जा रही है। अकेले भिलाई में 50 हजार से ज्यादा की संख्या बताई जा रही है। इनका ख्याल रखना होगा। संस्था के लिए खून पसीना दिया है। अस्पताल है, इसलिए भिलाई में रहते हैं। घर बनाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

इधर-बोकारो स्टील प्लांट को लेकर भाजपा के एक नेता ने यहां तक दावा कर दिया कि बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। इसका निजीकरण होना तय है। सूचनाजी.कॉम में खबर आने के बाद हर प्लांट में सक्रियता बढ़ गई है।

बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच के निजीकरण के विरुद्ध BAKS के नेतृत्व में कर्मियों ने आक्रोश सभा कर अपने क्रोध को प्रकट किया है। BAKS अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार ने भरोसा दिलाया है कि हम सभी अपनी एकता के दम पर किसी भी हालत में बीजीएच सहित सेल के किसी भी अस्पताल का निजीकरण नहीं होने देंगे।

एक तरफ भारत सरकार, राज्य सरकार नए-नए एम्स, बड़े मेडिकल कॉलेज खोल रही है तो दूसरी तरफ सरकारी कंपनी के अस्पताल का निजीकरण करना ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम
Next: ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी से पहले मुलाकात, फिर दुर्गापुर-इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में 3 दिन रहेंगे SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.