Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों में बढ़ती बेचैनी: अस्पताल, स्कूल, आवास और Privatization की आशंकाओं ने बढ़ाया तनाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों में बढ़ती बेचैनी: अस्पताल, स्कूल, आवास और Privatization की आशंकाओं ने बढ़ाया तनाव

Azmat ali 08/12/2025
Growing Unrest among SAIL Employees Hospitals, Schools, Housing and Fears of Privatization add to Tensions

हैरानी की बात यह है कि प्रबंधन की ओर से खुलकर अब तक कोई जवाब नहीं आ रहा है। कर्मचारियों के प्रतिनिधि हर फोरम पर आवाज उठा रहे हैं।

  • अस्पताल, स्कूल, क्वार्टर आवंटन, रिटेंशन स्कीम और वेलफेयर सुविधाओं में कटौती से सब परेशान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के विभिन्न स्टील प्लांट भिलाई, दुर्गापुर, बोकारो और राउरकेला में कर्मचारी इन दिनों गहरी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। लगातार बदलती नीतियों, सुविधाओं के सिकुड़ते दायरे और निजीकरण की आशंकाओं ने माहौल को असामान्य रूप से तनावपूर्ण बना दिया है।

कर्मचारियों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में जिस तरह अस्पताल, स्कूल, क्वार्टर आवंटन, रिटेंशन स्कीम और वेलफेयर सुविधाओं में कटौती महसूस की गई है, उसने उनकी पेशेवर और निजी दोनों जीवन पर असर डाला है।
भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि अस्पताल सेवाओं में आने वाले संकट ने चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, सुविधाओं का आउटसोर्सिंग और खर्चों में संभावित बढ़ोतरी ने परिवारों को असुरक्षित महसूस कराने का संकेत दे दिया है। वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी और स्टाफ आउटसोर्सिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बच्चों की शिक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। अब अंग्रेजी माध्यम के सेक्टर 6, 7 और 10 स्कूल को प्राइवेट हाथों में देने के लिए टेंडर तक निकाल दिया गया है।

दुर्गापुर और बोकारो स्टील प्लांट में अस्पताल, आवास को लेकर सबसे अधिक असंतोष देखा जा रहा है। कई कर्मचारी बताते हैं कि आवास आवंटन में देरी, मेंटेनेंस की दिक्कतों और नीतिगत अस्पष्टता ने कामकाजी माहौल को प्रभावित किया है।

राउरकेला स्टील प्लांट में निजीकरण की संभावित दिशा ने कर्मचारियों को सबसे अधिक झटका दिया है। आउटसोर्सिंग बढ़ने और ठेका श्रमिकों पर निर्भरता से स्थायी कर्मचारियों को भविष्य की नौकरी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है।

कर्मचारियों का कहना है कि स्टील प्लांटों ने देश और उद्योग को मजबूत करने में वर्षों दिए, लेकिन आज वे स्वयं अनिश्चितताओं से घिरे हैं। वे प्रबंधन से अपेक्षा कर रहे हैं कि स्पष्ट नीतियां, संवाद और ठोस कदम उठाकर इस बढ़ते तनाव को कम किया जाए।

हैरानी की बात यह है कि प्रबंधन की ओर से खुलकर अब तक कोई जवाब नहीं आ रहा है। कर्मचारियों के प्रतिनिधि हर फोरम पर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन, स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS:  वेतन विसंगति से कर्मचारियों को 5000 तक नुकसान, मूल वेतन, पीएफ पर असर, CITU ने प्रबंधन को जगाया 
Next: NJCS मीटिंग के नाम पर धोखा: बकाया एरियर नहीं मिलेगा, SAIL ने कहा-तैयारी कीजिए अगले वेज रिवीजन की

Related Stories

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.