Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026 1 minute read
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good

बोरिया गेट के बाहर कई बार ट्रक गलत दिशा से मुड़ते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रबंधन ध्यान दे।

  • ड्यूटी के समय कर्मचारियों के आने-जाने के दौरान ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित करें।
  • आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी प्रबंधन के समक्ष रखी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विवेक वर्मा से मुलाकात कर भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में पुराने एवं जर्जर हो चुके स्ट्रक्चर, शेड एवं छत की सीटों का शीघ्र संधारण करने की मांग की।

यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल सहित 2.5 मिलियन टन विस्तारीकरण के दौरान निर्मित विभिन्न क्षेत्रों में छत पर लगी सीटें लंबे समय से खराब हो चुकी हैं। बरसात के दौरान इन सीटों से कार्यस्थल एवं मशीनों पर पानी गिरता है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ मशीनों के खराब होने तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने मांग की कि भविष्य में संयंत्र में लगाई जाने वाली शेड की सीटों में पेंट-कोटेड शीट का उपयोग किया जाए, जिससे वे लंबे समय तक जंग एवं मौसम के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। साथ ही, लंबे समय से पेंट नहीं किए गए स्ट्रक्चर का आवश्यकतानुसार पेंट एवं संधारण भी कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

संजय कुमार साहू ने विशेष रूप से कोक ओवन कन्वेयर गैलरी में लगाई जाने वाली सीटों में स्टेनलेस स्टील शीट के उपयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में मौजूद केमिकल के प्रभाव से सामान्य शीट जल्दी खराब हो सकती है, इसलिए टिकाऊ एवं रासायनिक प्रभाव से सुरक्षित सामग्री का उपयोग किया जाना आवश्यक है।

यूनियन के अति महासचिव शिव शंकर सिंह ने मशीन शॉप एवं फाउंड्री शॉप के रेस्ट रूम तथा कार्यस्थल के फर्श का शीघ्र संधारण एवं पुताई कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बोरिया गेट एवं मेन गेट के अंदर-बाहर प्रवेश मार्ग की सड़कों की स्थिति में भी सुधार किया जाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

उन्होंने बताया कि बोरिया गेट के बाहर कई बार ट्रक गलत दिशा से मुड़ते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ड्यूटी के समय कर्मचारियों के आने-जाने के दौरान ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी प्रबंधन के समक्ष रखी गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विवेक वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा स्ट्रक्चर की स्ट्रेंथनिंग एवं संधारण के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। गैलरी एवं शेड की खराब सीटों को बदलने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेंट-कोटेड शीट लगाने के संबंध में उच्च प्रबंधन से चर्चा कर आवश्यक नियमों में बदलाव का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बिल्डिंग एवं सड़क से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सिविल विभाग के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में पूरन वर्मा, गिरिराज देशमुख, अर्जुन प्रसाद, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, मलाय बनर्जी, एल.जी. बेंजामिन एवं के.डी. राव सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान
Next: BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.