Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गाड़ियों की रफ्तार पर BSP कर्मचारी होंगे सस्पेंड, गेट पर पहरेदारी से दहशत, लाइसेंस पर दें 650 स्क्वायर फीट का आवास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गाड़ियों की रफ्तार पर BSP कर्मचारी होंगे सस्पेंड, गेट पर पहरेदारी से दहशत, लाइसेंस पर दें 650 स्क्वायर फीट का आवास

Azmat ali 15/12/2025 (Last updated: 15/12/2025) 1 minute read
BSP Employees will be Suspended for Speeding Demand for 650 Square Feet Accommodation on License

इंटक की बैठक में प्रबंधन के फैसलों पर भड़के यूनियन नेता। गेट पर पहरेदारी से कर्मचारी परिजनों का इलाज नहीं करा पा रहे।

  • प्रबंधन के नकारात्मक रवैया से आक्रोशित हैं कर्मचारी।
  • इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने प्रबंधन को कोसा।
  • सेल प्रबंधन ने एरियर के मामले में कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से धोखा किया।
  • सेल प्रबंधन का रूख पूरी तरह से तानाशाही भरा है।
  • जल्द शुरू करें 650 स्क्वायर फीट तक लाइसेंस स्कीम।
  • स्पीड लिमिट क्रॉस करने पर सस्पेंड करना तानाशाही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें भिलाई प्रबंधन एवं सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में रिटेंशन स्कीम एवं सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम जल्द शुरू करने व 650 स्क्वायर फीट तक क्वार्टर को लाइसेंस पर देने की मांग की गई। बैठक में बीएसपी के सभी गेटों पर पहरेदार लगाए जाने पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारियों को मानसिक तौर से प्रताड़ित करने वाला कदम बताया।

इंटक की कार्यकारिणी बैठक में पदाधिकारियों ने सेल प्रबंधन द्वारा लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय लिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि सेल प्रबंधन एरियर के मुद्दे पर अपने वादे से मुकर गया है। टाउनशिप में सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम, रिटेंशन स्कीम बंद कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्रालय के नाम पर सेल प्रबंधन कर रहा गुमराह, MoU रद्द कराने BAKS जा रहा कोर्ट

लाइसेंस स्कीम में सिर्फ छोटे क्वार्टर दिए जा रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण उचित इलाज नहीं हो रहा है। संयंत्र के गेटों पर पहरेदार बिठा दिये गए हैं। संयंत्र में लगातार बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। संयंत्र के अंदर गाड़ियों की स्पीड लिमिट क्रॉस करने पर सस्पेंड करने का नोटिस दिया जा रहा है। नो एंट्री टाइम पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है।

गेट पर पहरेदारी के कारण कर्मचारी अपने परिजनों का इलाज कराने भी जाने से डरने लगे हैं। प्रबंधन ने ऐसी माहौल बनाया है कि कर्मचारी पूरी तरह से मानसिक तनाव में है। प्रबंधन का यही रुख रहा तो कभी भी कर्मचारियों का गुस्सा फूट सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC 2024 के चयनित अधिकारियों का रायपुर में मिलन-अभिनंदन, BSP डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत भी दिखे

सेल प्रबंधन ने किया कर्मचारियों के साथ धोखा

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन ने एरियर के मामले में कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से धोखा किया है। सेल प्रबंधन का रूख पूरी तरह से तानाशाही भरा है।

पहली बार प्रबंधन के किसी निर्णय से पूरा भिलाई आक्रोशित है

बैठक में महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि टाउनशिप के मामले में भिलाई प्रबंधन के निर्णय से पहली बार नियमित कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी एवं व्यापारी सभी आक्रोशित है। भिलाई के शीर्ष प्रबंधन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए, वरना शांत शहर का माहौल खराब होगा, जो कि सेल प्रबंधन के लिए ठीक नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: लीज़धारियों के लिए बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने ईडी एचआर से की बड़ी मांग, अच्छे मकान की बढ़ी उम्मीद

स्पीड लिमिट क्रॉस करने पर सस्पेंड करना तानाशाही है

उन्होंने कहा कि संयंत्र के कई विभाग प्रमुखों ने यह आदेश जारी किया है कि तीसरी बार यदि स्पीड लिमिट क्रॉस किया गया तो कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। प्रबंधन का यह निर्णय पूरी तरह से तानाशाही भरा है। थोड़ा सा स्पीड लिमिट क्रॉस करने से किसी कर्मचारी को सस्पेंड कैसे कर सकते हैं? इंटक यूनियन इसका कड़ा विरोध करता है और प्रबंधन से यह मांग करता है कि इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

गैर बीएसपी कर्मचारी एवं वाहनों पर स्पीड लिमिट के लिए अभी तक कोई जुर्माना या पनिशमेंट करने का मामला नहीं आया है, जबकि संयंत्र में बहुत स्पीड में इनकी गाड़ियां चलती हैं। प्रबंधन पहले यह बताएं कि इनके ऊपर क्या कार्रवाई करेगा?

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Jaypee Cement Limited दिवालिया घोषित, लगेगा Adani का बोर्ड…!

मानसिक तनाव में है कर्मचारी

वरिष्ठ सचिव के. रमन मूर्ति ने कहा कि प्रबंधन के रवैया से कर्मचारी मानसिक तनाव में है। गेट पर पहरेदार बैठा दिए जाने से कर्मचारी अपने परिजनों का इलाज कराने के लिए भी जाने से डरने लगे है। उन्होंने कहा कि पहले मेन मेडिकल पोस्ट में डॉक्टर कर्मचारी के परिजनों का भी दवाई रिपीट कर देते थे। इसके लिए कर्मचारियों को बाहर नहीं जाना पड़ता था। यह सुविधा फिर शुरू की जाए।

जल्द शुरू करें 650 स्क्वायर फीट तक लाइसेंस स्कीम

बैठक में उप महासचिव शिव शंकर सिंह ने कहा कि 650 स्क्वायर फीट तक के लाइसेंस स्कीम को जल्द लागू किया जाए। इससे कर्मचारी को राहत मिले एवं संयंत्र के क्वार्टर भी सुरक्षित रहें।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization, Cardiac Patients, Nursing Sister पदनाम पर CITU की प्रबंधन से बात, मिली ये अच्छी खबर

दुर्घटना का कारण जर्जर स्ट्रक्चर है

बैठक में शैलेंद्र सक्सेना ने कहा कि प्रबंधन गेट पर पहरेदारी के लिए सड़कों पर आवाजाही को कम करना बता रहा है, जबकि हकीकत यह है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में अधिकतर दुर्घटनाएं शॉप फ्लोर के अंदर होती हैं, जो कि यहां की जर्जर हो चुके स्ट्रक्चर एवं एसओपी का पालन नहीं किए जाने से होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों, रिटेंशन, निजीकरण पर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल की DIC संग बैठक, 10 दिन का अल्टीमेटम

इंटक की बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, महासचिव वंश बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव शेखर कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कीचलू, उपाध्यक्ष अजय कुमार मार्टिन, गिरिराज देशमुख, उप महासचिव रमाशंकर सिंह, धनेश प्रसाद, शिव शंकर सिंह, सीपी वर्मा, पीके विश्वास, कोषाध्यक्ष दीनानाथ सिंह सर्वा, सहायक कोषाध्यक्ष जीआर सुमन, वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर, राजकुमार, के रमन मूर्ति, गुरुदेव साहू आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGPSC 2024 के चयनित अधिकारियों का रायपुर में मिलन-अभिनंदन, BSP डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत भी दिखे
Next: SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ, जूनियर आफिसर पात्रता, प्रमोशन और चाहिए 10% MTT कोटा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.