Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल में पर्यावरण संरक्षण पर महा अभियान, भावी डीआइसी प्रिय रंजन भी उतरे मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल में पर्यावरण संरक्षण पर महा अभियान, भावी डीआइसी प्रिय रंजन भी उतरे मैदान में

Azmat ali 16/12/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Mega Campaign on Environmental Protection in BSL Big Message from Future DIC Priya Ranjan

प्रतियोगिताएं बोकारो इस्पात संयंत्र, टाउनशिप एवं बोकारो जनरल अस्पताल में क्रियान्वित पर्यावरणीय पहलों पर आधारित हैं।

  • पर्यावरण संरक्षण, सतत औद्योगिक विकास, वैधानिक पर्यावरणीय अनुपालन सुनिश्चित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर फोकस किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट द्वारा 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक पर्यावरण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संयंत्र एवं बोकारो नगर में पर्यावरण संरक्षण, सतत औद्योगिक प्रथाओं को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरणीय जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में पर्यावरण माह की गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत 16 दिसंबर 2025 को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस कक्ष संख्या -01 में “प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (ईसीएस) राजेश श्रीवास्तव द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईसीएस) प्रीति झा, उप महाप्रबंधक (ईसीएस) नितेश रंजन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 35 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

उद्घाटन संबोधन में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, सतत औद्योगिक विकास तथा वैधानिक पर्यावरणीय अनुपालन सुनिश्चित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन ईसीएस विभाग की महाप्रबंधक (ईसीएस) प्रीति झा एवं उप महाप्रबंधक (ईसीएस) नितेश रंजन द्वारा किया गया।

सत्रों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों, अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रियाओं, वैधानिक प्रावधानों तथा औद्योगिक संचालन में अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का समन्वयन प्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) जय नारायण यादव तथा कनीय प्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) एसकेडी. भौमिक द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, 15 दिसंबर 2025 को संयंत्र के मुख्य द्वार के समीप सहभागिता उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (आरएमएचपी) धनंजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (ईसीएस) राजीव श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने संयंत्र के समस्त कर्मियों से संचालन एवं अनुरक्षण गतिविधियों में पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत प्रथाओं को अपनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक दायित्व की आवश्यकता पर बल दिया।

गौरतलब है कि पर्यावरण माह के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की प्रभावी स्थापना, संचालन एवं अनुरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं कार्बन फुटप्रिंट में कमी तथा अपशिष्ट उपयोगीकरण से संबंधित उत्कृष्ट पहलों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

ये प्रतियोगिताएं संयंत्र, टाउनशिप एवं बोकारो जनरल अस्पताल में क्रियान्वित पर्यावरणीय पहलों पर आधारित हैं। इन समस्त गतिविधियों के माध्यम से बीएसएल पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा कर्मचारियों एवं समाज में पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त कर रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSF Diamond Jubilee Run 2025 Results: भिलाई में आशुतोष बिंद, रूखमणि साहू प्रथम, दौड़ में दिखी देशभक्ति की झलक
Next: Big Breaking News: BSP में RFID 28 फरवरी से, कर्मचारियों-अधिकारियों की आवाजाही होगी ट्रैक

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.