Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की हालत और नाजुक, जिला प्रशासन ने कहा-BSP संग बुधवार को विधायक की मीटिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की हालत और नाजुक, जिला प्रशासन ने कहा-BSP संग बुधवार को विधायक की मीटिंग

Azmat ali 23/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant MLA Devendra Yadavs condition becomes critical district administration says MLAs meeting with BSP will be held on Wednesday

बुधवार दोपहर 3 बजे बीएसपी प्रबंधन के साथ मीटिंग होगी। इसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी। मीटिंग कहां होगी, इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

  • नौजवानों का जत्था शाम 7:00 बजे मशाल लेकर मंच के पास पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई को बिकने नहीं देंगे के नारे को बुलंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में मशाल जलनी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। तनाव के बीच जिला प्रशासन ने पहल कर दी है। विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय के मुताबिक कलेक्टर ने विधायक से बात की है।

जानकारी दी गई कि बुधवार दोपहर 3 बजे बीएसपी प्रबंधन के साथ मीटिंग होगी। इसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी। मीटिंग कहां होगी, इसकी जानकारी साझा की जाएगी। मंगलवार रात करीब 10 बजे चिकित्सा विभाग की टीम सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंची। डाक्टरों ने मेडिकल चेकअप किया। विधायक देवेंद्र यादव का बीपी बढ़ा हुआ मिला। साथ ही शुगर लगातार डाउन मिला है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plan के डायरेक्टर इंचार्ज बने प्रिय रंजन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

पटरीपार से युवाओं का जत्था हाथों में मशाल लिए सिविक सेंटर पहुंचे। विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन किया। मशाल लेकर पहुंचे नौजवानों से विधायक ने कहा दिल में जलाए रखिए मशाल।

सत्याग्रह स्थल का नजारा देखते ही बनता है। क्या महिलाएं, क्या पुरुष, क्या नौजवान, क्या बुजुर्ग। सभी कड़क ठंड में एक दूसरे में जोश भरते हुए पंडाल में डटे हुए हैं। मानो आजाद भारत में आजाद रहने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: टाउनशिप के मुद्दों पर Bhilai Steel Plant फंसा, CITU ने मांगा प्रबंधन से आवासों का हिसाब

लोग अपने स्तर पर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए नए-नए अंदाज में सत्याग्रह स्थल पर पहुंच रहे हैं। आज नौजवानों का जत्था शाम 7:00 बजे मशाल लेकर मंच के पास पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। नौजवानों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि भिलाई को बचाने के लिए संघर्ष के मशाल को दिल में जलाए रखो।

ये खबर भी पढ़ें: CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL NEWS: दीर्घ सेवा पुरस्कार, सेवानिवृत्ती पर मिलने वाले उपहारों में बदलाव कीजिए साहब, BAKS बोकारो की ये मांग
Next: Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव संग उपवास कर रहे पार्षद की हालत गंभीर, आधी रात को उठाकर ले गए अस्पताल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.