- क्वालिटी के राष्ट्रीय मंच पर बीएसपी की टीम सक्षम का परचम।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 39वाँ राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन जीएल बजाज कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से उद्योग, सेवा एवं शैक्षणिक संस्थानों की टीमों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।
इस राष्ट्रीय मंच पर टीम सक्षम ने अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता सुधार प्रस्तुति के माध्यम से पार एक्सीलेंस प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की और अपने संगठन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया
टीम के फैसिलिटेटर विपिन मौर्य तथा टीम सदस्य अमित भंडारी, रमेश कुमार, अमरेश धुड़हरे, श्रवण कुमार, अमित कुमार थे। टीम द्वारा प्रस्तुत केस स्टडी में समस्या की वैज्ञानिक पहचान, मूल कारण विश्लेषण तथा प्रभावी एवं स्थायी समाधान को क्वालिटी सर्किल के सिद्धांतों के अनुरूप प्रस्तुत किया गया, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा अत्यंत सराहना मिली।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में रिकॉर्ड स्तर की भागीदारी दर्ज की गई-
भाग लेने वाले संगठन: 601
केस स्टडी (फिजिकल): 2209
केस स्टडी (वर्चुअल): 179
काइज़न एवं मॉडल प्रदर्शन: 125
प्रतिनिधि (फिजिकल): 11,296
प्रतिनिधि (वर्चुअल): 824
अधिकारी एवं वॉलेंटियर्स: 500+
कुल मिलाकर लगभग 13,000 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इस सम्मेलन को भारत के सबसे बड़े और सफल गुणवत्ता सम्मेलनों में से एक बना दिया।
सम्मेलन का उद्देश्य
सम्मेलन की थीम “आत्मनिर्भर विकसित भारत के लिए गुणवत्ता अवधारणाएँ” रही, जिसके अंतर्गत Quality Circle, Kaizen, 5S, Lean, Safety एवं Continuous Improvement जैसे विषयों पर ज्ञान साझा किया गया।











