सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नए साल के जश्न में भिलाई सरोबार है। मैत्रीबाग की भीड़ गवाही दे रही है कि नए साल स्वागत भव्य तरीके से किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से रेला उमड़ा। एक-एक परिवार से बच्चों का जत्था मस्ती करते नजर आया। भीड़ का आलम यह था कि दोपहर तक करीब 50 हजार से अधिक आंकड़ा पार हो चुका था। 20 रुपए के टिकट में पूरे दिन Entertainment का मजा पर्यटकों ने उठाए।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने खुद मैत्रीबाग पहुंचे और प्रगति मीनार तक व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कहीं चूक न होने पाए। मैत्रीबाग के इंचार्ज डाक्टर नवीन कुमार जैन से यहां की सुविधाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

सेल के भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित मैत्रीबाग में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का दौर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक जारी है। वहीं, मनोरंजन के लिए बीएसपी ने पंडाल, मंच और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की व्यवस्था की गई। जहां, लोग संगीत का लुत्फ उठाया गया। नौका विहार के लिए बच्चों में काफी उत्सुकता देखी गई।

मैत्रीबाग के महाप्रबंधक डाक्टर नवीन कुमार जैन के संयोजन में पूरी व्यवस्था पटरी पर नजर आई। इस दौरान मृदुल गुप्ता, गफ्फार खान, राजेश शर्मा, शंकर अग्रवाल, संदीप नायडू, खीरू प्रसाद, किरन ठाकुर, हरिंदर, योगेश चंद्राकर, ललित यादव, चंद्रमणि चंद्राकर, एके सिन्हा आदि ने मोर्चा संभाला।

मैत्रीबाग जू में बच्चों ने शेर संग वन्य जीवों का दीदार किया। इस क्षण को लोग कैमरे में कैद करते रहे। मैत्रीबाग आने वालों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की भीड़ खासा रही। हर तरफ म्यूजिक की आवाज ने माहौल बनाया। वहीं, प्रगति मीनार के सामने बने फूड कोर्ट ने पेट-पूजा कराया।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बीएसपी को खासा मशक्कत करनी पड़ी। हर तरफ भीड़ ही थी। करीब एक दर्जन क्यूआर कोड लिए कार्मिक गेट पर मुस्तैद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया था। टिकट काउंटर को खत्म कर दिया गया। ऑनलाइन पेमेंट करने से प्रवेश कराया जा रहा था।












