Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • फूलों की खुशबू और फूड का जायका: 8 फरवरी को फ्लॉवर शो, मैत्रीबाग में लौटी रौनक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

फूलों की खुशबू और फूड का जायका: 8 फरवरी को फ्लॉवर शो, मैत्रीबाग में लौटी रौनक

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
The Fragrance of Flowers and the Taste of Food Maitri Bagh Returns to its Glory Before the Flower Show

नए साल के पहले दिन फूड कोर्ट का औपचारिक उद्घाटन। सीजीएम टाउनशिप, जीएम एबी श्रीनिवास, जीएम नवीन कुमार जैन ने सौगात दी।

  • फ्लॉवर शो से पहले मैत्रीबाग में आई यह नई रौनक आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने का संकेत दे रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मैत्रीबाग की रंगत इन दिनों बदली-बदली नजर आ रही है। 8 फरवरी को प्रस्तावित फ्लॉवर शो से पहले ही यहां उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है। हरियाली, साज-सज्जा और बढ़ती पर्यटक भीड़ यह साफ संकेत दे रही है कि मैत्रीबाग एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बना है फूड कोर्ट, जिसने पर्यटकों की वर्षों पुरानी परेशानी को दूर कर दिया है। यहां 50 रुपए, 80 रुपए में भरपेट भोजन का भी इंतजाम किया जा रहा है। प्रबंधन साफ कर दिया है कि अगर, क्वालिटी और रेट से कोई समझौता किया गया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने में देरी नहीं की जाएगी

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग: 20 रुपए में फुल Entertainment, दोपहर तक 50 हजार की संख्या पार, पर्यटक संग भगवान भी आए

नए साल के पहले दिन फूड कोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। सीजीएम टाउनशिप उत्पल दत्ता, जीएम एबी श्रीनिवास, जीएम नवीन कुमार जैन और जीएम शिखा दुबे की मौजूदगी में इसे पर्यटकों को समर्पित किया गया।

उद्घाटन के साथ ही मैत्रीबाग में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि प्रबंधन का यह फैसला बिल्कुल सही दिशा में है। खासकर बच्चों और परिवारों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़ें: DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, SAIL कर्मियों का महंगाई भत्ता 1.6% बढ़ा

फूड कोर्ट में चाउमिन, पास्ता, गोलगप्पा, मंचूरियन जैसे चटपटे व्यंजनों से लेकर दोसा और आइसक्रीम तक का स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है। कोई बच्चों के साथ आइसक्रीम का आनंद लेता दिखा तो कोई दोस्तों के साथ चाउमिन-पास्ता का मजा उठाता नजर आया। मैत्रीबाग में कुल चार स्पॉट पर फूड कोर्ट के आइटम उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे भीड़ भी सुचारू रूप से संभाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Happy New Year 2026: नए साल की रात रही जवां, जमकर हुई पार्टी और मार-पीट, गाली-गलौज

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT: जेएन ठाकुर अब जीएम इंचार्ज HR, संभालेंगे CGM का कामकाज

व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मृदुल गुप्ता, गफ्फार खान, राजेश शर्मा, शंकर अग्रवाल, संदीप नायडू, खीरू प्रसाद, किरन ठाकुर, हरिंदर, योगेश चंद्राकर, ललित यादव, चंद्रमणि चंद्राकर और एके सिन्हा सहित अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। फ्लॉवर शो से पहले मैत्रीबाग में आई यह नई रौनक आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने का संकेत दे रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तालपुरी बी ब्लॉक में खुली जमीन पर प्रस्तावित हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध, कॉलोनीवासी भड़के
Next: Bhilai Steel Plant: पीएसडी से निकला एक पेड़ संयंत्र के नाम का संदेश, हर कार्मिक रोपेंगे प्लांट में पौधा

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.