Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी बी ब्लॉक में खुली जमीन पर प्रस्तावित हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध, कॉलोनीवासी भड़के
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

तालपुरी बी ब्लॉक में खुली जमीन पर प्रस्तावित हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध, कॉलोनीवासी भड़के

Azmat ali 01/01/2026 1 minute read
Residents Protest Against Proposed Housing Project on Open Land in Talpuri B Block

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री, मंडल आयुक्त तथा रेरा तक हर सक्षम मंच पर अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

  • तालपुरी बी ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति का गठन चौरसिया अध्यक्ष मनोनीत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के रहवासियों ने विरोध में आवाज उठा दी है। रहवासियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा तालपुरी बी-ब्लॉक के अनुमोदित टाउन एंड कंट्री प्लान के साथ मनमानी एवं नियमविरुद्ध छेड़छाड़ कर खुली भूमि पर सघन आवासीय परियोजना लाने की साजिश की जा रही है। इस प्रस्तावित परियोजना से कॉलोनी की शांति, पर्यावरण तथा सीमित नागरिक संसाधनों पर गंभीर संकट उत्पन्न होने की आशंका है।

तालपुरी बी-ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील चौरसिया का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड की यह पूरी कवायद केवल धन कमाने की लालसा से प्रेरित प्रतीत होती है, जिसके चलते वे कॉलोनीवासी, जिन्होंने अपने खून-पसीने की कमाई से स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण में रहने का सपना देखा था, आज उसे टूटता हुआ महसूस कर रहे हैं। इस मनमानी के विरुद्ध कॉलोनीवासियों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है।

इसी क्रम में भारी संख्या में कॉलोनीवासी सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में उपस्थितजनों ने हर संभव आंदोलन करने का संकल्प लेते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में के. एन. दिवाकर ने कहा कि पूर्व समिति के अमान्य हो जाने एवं वर्तमान में कॉलोनी में किसी विधिवत समिति के अभाव में इस जनआंदोलन को संगठित स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। गिरिराज देशमुख एवं डॉ. लक्षप्रद के सुझावों तथा उपस्थित कॉलोनीवासियों की सर्वसम्मति से “तालपुरी बी-ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया।

गिरिराज देशमुख के प्रस्ताव एवं उपस्थित सभी नागरिकों के सर्वसमर्थन से पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया को संघर्ष समिति का संयोजक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि गिरिराज देशमुख को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपस्थितजनों ने सुनील चौरसिया से आग्रह किया कि जिस प्रकार उन्होंने पूर्व में तथ्यों के आधार पर संघर्ष करते हुए तालपुरीवासियों को अनेक अधिकार एवं लाभ दिलाए।

परियोजना में विलंब के एवज में हाउसिंग बोर्ड से लाखों रुपये ब्याज के रूप में दिलवाएं तथा सर्विस टैक्स के नाम पर अवैध रूप से वसूली गई राशि वापस करवाई, उसी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ इस मनमानी पूर्ण रवैये के विरुद्ध संघर्ष कर कॉलोनीवासियों को न्याय दिलाएं।

अपने संबोधन में सुनील चौरसिया ने आगे के रोडमैप पर प्रकाश डालते हुए कल से ही कॉलोनी में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाने का आह्वान करते हुए सभी कॉलोनीवासियों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री, मंडल आयुक्त तथा रेरा तक हर सक्षम मंच पर अपनी बात मजबूती से रखेंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की संवेदनशील सरकार कॉलोनीवासियों की जायज मांगों को अवश्य सुनेगी और हाउसिंग बोर्ड की मनमानी से उन्हें बचाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Big News: दिसंबर 2025 में 11 हजार करोड़ का कैश कलेक्शन लक्ष्य पार, बीएसपी टॉप पर
Next: फूलों की खुशबू और फूड का जायका: 8 फरवरी को फ्लॉवर शो, मैत्रीबाग में लौटी रौनक

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.