Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: पीएसडी से निकला एक पेड़ संयंत्र के नाम का संदेश, हर कार्मिक रोपेंगे प्लांट में पौधा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: पीएसडी से निकला एक पेड़ संयंत्र के नाम का संदेश, हर कार्मिक रोपेंगे प्लांट में पौधा

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Tree Plantation and Safety Pledge at Power System Department (PSD)

मुख्य महाप्रबंधक के. कृष्ण कुमार ने सुरक्षा ध्वजारोहण किया। DSO मयंक जैन ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।

  • नूतन वर्ष पर पीएसडी विभाग में सुरक्षा संकल्प, वृक्षारोपण कर दिया ‘एक पेड़ संयंत्र के नाम’ का संदेश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नूतन वर्ष के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट के पावर सिस्टम विभाग (पीएसडी) में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में मुख्य महाप्रबंधक के. कृष्ण कुमार द्वारा सुरक्षा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात विभागीय सुरक्षा अधिकारी (DSO) मयंक जैन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक के. कृष्ण कुमार ने सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, उपकरणों की सुरक्षित हैंडलिंग के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर कर्मचारी का योगदान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को साकार कर सकती है।

विभाग प्रमुख आर.आर. ठाकुर ने पीएसडी विभाग द्वारा दुर्घटनारहित वर्ष बिताने पर सभी को बधाई दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘एक पेड़ संयंत्र के नाम’ अभियान के तहत महाप्रबंधक बेंसी जॉर्ज ने पौधारोपण कर सभी श्रमिकों से संयंत्र के भीतर एवं बाहर एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने भिलाई को हराभरा बनाए रखने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक के. कृष्ण कुमार, विभाग प्रमुख आर.आर. ठाकुर, महाप्रबंधक बेंसी जॉर्ज, रविन्द्र कुमार, उपमहाप्रबंधक चंद्रशेखर, अनिल कुमार, योगेश कुमार सोनी सहित ठेका श्रमिक थानेश्वर ने वृक्षारोपण किया। अंत में मिठाई वितरण कर नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फूलों की खुशबू और फूड का जायका: 8 फरवरी को फ्लॉवर शो, मैत्रीबाग में लौटी रौनक
Next: कड़क एक्शन मोड में BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, भिलाई टाउनशिप गंदा करने वाले अवैध होर्डिंग-बैनर पर अब नकेल

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.