Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • Bhilai Steel Plant: एसएमएस में कर्मी की मौत पर FIR, इधर-OHP में महिला की मौत पर CGM गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: एसएमएस में कर्मी की मौत पर FIR, इधर-OHP में महिला की मौत पर CGM गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा

Azmat ali 04/01/2026 (Last updated: 04/01/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant FIR Registered Against Management over Death of Worker after Falling from Under-Construction Building

भट्‌ठी थाना की पुलिस बोली-हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • स्टील मेल्टिंग शॉप 2 में हुआ था हादसा। मरोदा निवासी मजदूर की हुई थी मौत। 
  • ओएचपी हादसे में महिला की मौत केस में सीजीएम की गिरफ्तारी, मुचलके पर रिहा। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस 2 में निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मी की दर्दनाक मौत पर अब कार्रवाई हुई है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की उपेक्षापूर्ण लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है।

वहीं, ओर हैंडलिंग प्लांट हादसे में महिला मजदूर की मौत मामले में भी कार्रवाई की गई है। 5 दिसंबर को हुए हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में सीजीएम सजीव वर्गीस को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। भट्‌ठी थाना के टीआई राजेश साहू के मुताबिक सीजीएम को पहले गिरफ्तार किया गया था। प्रक्रिया के तहत निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Director Incharge Trophy का आगाज मंडे की शाम, 17 टीमों से 256 अधिकारी उतरेंगे क्रिकेट ग्राउंड पर

स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस  में 15 नवंबर को हादसा हुआ था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवेन्द्र चंद्राकर (42 वर्ष) शंकर पारा वार्ड क्रमांक 62, स्टेशन मरोदा, भिलाई का रहने वाला था। घटना 15 नवंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे की है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 2 सीजीएम और 1 जीएम का ट्रांसफर, दुर्गापुर, बोकारो, सेलम स्टील प्लांट से कनेक्शन

बताया गया कि देवेन्द्र चंद्राकर भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-02 में स्थित ईसीआर निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विंच मशीन का एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे वह मशीन सहित ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

साथी कर्मचारियों द्वारा तत्काल उसे मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: उद्यमी-व्यापारी एकजुट: BHILAI नगर निगम का एक्सपोर्ट टैक्स, GST की भावना, कानून के खिलाफ, स्टील इंडस्ट्री पर असर, कुर्की की धमकी

घटना की सूचना पर थाना भिलाई भट्टी में मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। जांच में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा उपेक्षापूर्ण ढंग से कार्य कराना पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: डेढ़ साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा बायोमेट्रिक का भूत

इसके आधार पर पुलिस ने अपराध धारा 106(1) और 289 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों को दोहरा घाटा, वेतन समझौते के बाद भी साइड सुविधाएं ठप
Next: INTUC Elections 2026: शाम ढलते-ढलते पड़े 96% वोट, खुली मतपेटी, बढ़ी धड़कनें

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.