Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BOKARO STEEL PLANT: 10 हजार स्टूडेंट्स ने PM मोदी को लिखा पोस्टकार्ड, BSL प्रोजेक्ट, BGH पर गुहार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BOKARO STEEL PLANT: 10 हजार स्टूडेंट्स ने PM मोदी को लिखा पोस्टकार्ड, BSL प्रोजेक्ट, BGH पर गुहार

Azmat ali 05/01/2026 1 minute read
BOKARO STEEL PLANT 10,000 Students wrote a Letter to PM Modi, Requesting Help on BSL Project and BGH

कुमार अमित के पहल पर दस हजार स्कूली छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पोस्टकार्ड। बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना पर नजर।

  • छात्रों ने लगाई गुहार, बीएसएल का विस्तारीकरण करें मोदी सरकार।
  • कुमार अमित के पहल पर दस हजार स्कूली छात्रों ने प्रधानमंत्री को लिखा पोस्टकार्ड।
  • बोकारो वासियों को पूर्ण विश्वास है कि आग्रह पर केन्द्र सरकार ज़रूर विचार करेगी।
  • बोकारो जनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल बनाने के अभियान की सफलता की कामना।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग को लेकर यहां के दस हजार स्कूली छात्रों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा है।

यह पोस्टकार्ड बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल, चिन्मया विद्यालय, डीएवी, अयप्पा, बोकारो पब्लिक स्कूल सहित लगभग सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले दशवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों द्वारा इस स्थगित विस्तारीकरण परियोजना को धरातल पर उतारने और बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए आवाज उठाई है।

महीनों से महाहस्ताक्षर अभियान को चला रहे अभियान संयोजक कुमार अमित के पहल पर लिखा गया है। कुमार अमित ने इसके लिए डा. राधा कृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के बोकारो के अध्यक्ष सूरज शर्मा, डीपीएस प्रिंसिपल डा. ए.एस गंगवार सहित सभी स्कूल प्रबंधकों के प्रति इस अभियान में सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उच्च माध्यमिक कक्षा के इन छात्रों को भी आने वाले निकट के वर्षों में रोजगार की आवश्यकता होगी।

अगर बोकारो स्टील प्लांट का विस्तार होगा तो इसका प्रत्यक्ष लाभ इन छात्रों को पढ़ाई के बाद यहीं रोजगार के अवसर के रूप में मिलेगा। इन छात्रों के साथ-साथ बोकारो से स्कूल प्रबंधक भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

कुमार अमित ने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत बोकारो इन छात्रों को मिला कर अब तक लगभग चालीस हजार लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर भेजा जा चुका है। यह विस्तारीकरण परियोजना बोकारो के भविष्य के लिए आवश्यक है।

बोकारो वासियों को पूर्ण विश्वास है कि इन सभी के आग्रह पर केन्द्र सरकार ज़रूर विचार करेगी और बीएसएल विस्तारिकरण के साथ-साथ बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल बनाने का यह अभियान जरूर सफल होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: हादसे को दावत दे रहे ओवर लोड ट्रक और Pig, बीएमएस नेता मिले सीजीएम से
Next: SAIL के भविष्य पर CMD अमरेंदु प्रकाश का बड़ा मैसेज, सफलता की यात्रा छोटी दूरी की दौड़ नहीं, है मैराथन

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.