Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: हादसे को दावत दे रहे ओवर लोड ट्रक और Pig, बीएमएस नेता मिले सीजीएम से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: हादसे को दावत दे रहे ओवर लोड ट्रक और Pig, बीएमएस नेता मिले सीजीएम से

Azmat ali 05/01/2026
Bhilai Steel Plant Overloaded Trucks and Pigs are inviting Accidents BMS Leader Meets CGM

सीजीएम बोले-सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग को नियंत्रित कर रहे।

  • जनरल शिफ्ट में मेन गेट प्रवेश करने की आपाधापी को कम करने की मांग।
  • सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर ट्रकों के ओवरलोड परिवहन पर यूनियन ने जताई आपत्ति।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक सर्विसेस तुषारकांत से भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन के पदाधिकारियो ने मुलाकात की। जनरल शिफ्ट में मेन गेट में प्रवेश मे आपाधापी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुगम बनाए जाने की आवश्यकता है।

एचआरडीसी से इस्पात भवन की ओर पैदल रोड पार करने वाले ठेका श्रमिकों के लिए बाहर निकलने वाले गेट से ही पैदल भीतर आने की सुविधा शुरू करने की माँग की। संयंत्र के भीतर चल रहे ओवरलोड हाईवा, ट्रक एवं ट्रेलर की जानकारी दी और उनसे इस पर रोक लगाने की मांग की।

पदाधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के भीतर स्लैग परिवहन में स्लैग के छोटे कण हवा में उड़कर कर्मचारियों के चेहरे एवं आँख में पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसका परिवहन ढक्कर किया जाना चाहिए। साथ ही डाला के ऊपर माल भरकर परिवहन नहीं किया जाता है, जिससे रोड पर स्लैग, कोयला, रेत गिरकर फैल जाते हैं। इसमें दो पहिया वाहन चालकों के गिरने की संभावना बनती है।

इस पर कड़ाई से नियंत्रित करने की मांग की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र की सड़क 16 एवं 18 पहिया वाहन के परिवहन के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए संयंत्र के भीतर रोड की क्षमता अनुरूप ही वाहनों के परिवहन को स्वीकृति प्रदान की जाए।

यूनियन उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय और उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने संयंत्र के भीतर बढ़ते सुअरों की संख्या पर चिंता जाहिर की एवं इसे पकड़ने की व्यवस्था की मांग किया। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा, विनोद उपाध्याय, शारदा गुप्ता, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP अफसरों संग DIC उतरे क्रिकेट के मैदान पर, ED फाइनेंस ने ईडी HR को थकाया, पढ़ें डिटेल
Next: BOKARO STEEL PLANT: 10 हजार स्टूडेंट्स ने PM मोदी को लिखा पोस्टकार्ड, BSL प्रोजेक्ट, BGH पर गुहार

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.