Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • केंद्रीय बजट से श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय गदगद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

केंद्रीय बजट से श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय गदगद

Azmat ali 01/02/2026 1 minute read
Shri Ram Janmotsav Samitis Youth wing President Manish Pandey is happy with the Union Budget

Education-to-Employment Committee का गठन युवाओं को शिक्षा से उद्योग और रोजगार तक जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

  • युवा एवं खेल मंत्रालय का बजट बढ़ाकर ₹45,000 करोड़ से अधिक कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत का बजट बताते हुए श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष पाण्डेय ने इसका स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

मनीष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, कौशल विकास, शिक्षा से रोजगार तक की कड़ी को मजबूत करने और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। शिक्षा से रोजगार कमेटी (Education-to-Employment Committee) का गठन युवाओं को शिक्षा से लेकर उद्योग जगत और रोजगार तक जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बजट ने नई ऊर्जा का संचार किया है। युवा एवं खेल मंत्रालय का बजट बढ़ाकर ₹45,000 करोड़ से अधिक कर दिया गया है, जिससे खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को अगले दस वर्षों तक और मजबूती मिलेगी।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल अवसंरचना का विस्तार होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ प्राप्त होंगी। साथ ही, खेल उपकरण निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई है, जिससे भारत उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा।

मनीष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट युवाओं और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला दूरदर्शी दृष्टिकोण है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि खेल प्रतिभा को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवाओं और खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी। यह बजट वास्तव में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी और जन-कल्याणकारी बजट है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट 2026-27: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से SAIL भिलाई स्टील प्लांट को होगा बड़ा मुनाफा, देगा 3844 km की रेल पटरी
Next: बजट 2026-27: EPS 95 न्यूनतम पेंशन, EPF, ESI कवरेज, NPS, कर्मचारियों को लगा धक्का, BMS बोला-निराशाजनक बजट, तेज होगा आंदोलन

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.