Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 12 फरवरी हड़ताल: भिलाई इस्पात संयंत्र, टाउनशिप में चल रहा संयुक्त प्रचार, यूनियन बोली-मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज लेबर कोड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

12 फरवरी हड़ताल: भिलाई इस्पात संयंत्र, टाउनशिप में चल रहा संयुक्त प्रचार, यूनियन बोली-मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज लेबर कोड

Azmat ali 06/02/2026 1 minute read
February 12 Strike Joint Campaign in Bhilai Steel Plant and Township Union Says Labour Code is a Document to Enslave Workers

संयंत्र के बाहर अलग-अलग सेक्टरों एवं मार्केट क्षेत्र में लोगों के बीच पर्चा बांटकर नुक्कड़ सभाएं कर लगातार प्रचार किया जा रहा।

  • केंद्र सरकार बिहार में हुए चुनावी जीत से उत्साहित होकर दादागिरी के साथ इन श्रम कोड को अधिसूचित कर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल है। भिलाई इस्पात संयंत्र की ट्रेड यूनियनों ने कहा-सरकार की जन विरोधी, मजदूर विरोधी चार कोड के तहत बनाए गए श्रम कानून एक अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा है, जिसे रोकने के लिए 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।

इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए भिलाई के संयुक्त यूनियन एक तरफ जहां संयंत्र के अंदर अलग-अलग विभागों में प्रचार कर रही है। वहीं, संयंत्र के बाहर अलग-अलग सेक्टरों एवं मार्केट क्षेत्र में लोगों के बीच पर्चा बांटकर नुक्कड़ सभाएं कर लगातार प्रचार कर रही है।

मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज है लेबर कोड

प्रचार के दौरान नेताओं ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद कुर्बानियां देकर मजदूरों ने अपने लिए श्रम कानून को हासिल किया। किंतु मौजूदा केंद्र सरकार अपने कॉर्पोरेट मित्र अंबानी, अडानी आदि को लाभ पहुंचाने के लिए इन 29 श्रम कानून को खत्म कर चार लेबर कोड बनाया है।

जिन्हें 21 नवंबर 2025 को केंद्र सरकार ने अधिसूचित कर दिया। अब उसकी नीतियां भी जारी कर दिया है, जिसे लागू करने की तैयारी चल रही है यदि यह नए श्रम कानून लागू हो गए तो मजदूरों की जिंदगी बद से बद्तर हो जाएगा। यह लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज है जिसे हर हाल में रोकना जरूरी है।

लेबर कोड को वापस करने तक चलता रहेगा संघर्ष

यूनियन नेताओं ने कहा कि 2020 से इन श्रम कोड को लागू होने से रोकने के लिए संघर्ष किया जा रहा है, जब जब सरकार ने इन्हें लागू करने की कोशिश की ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी बड़े-बड़े हड़तालों को संगठित किया।

विरोध प्रदर्शन किया जिसके चलते केंद्र सरकार इसे लागू नहीं कर पाई किंतु पिछले दिनों बिहार में हुए चुनावी जीत से उत्साहित होकर दादागिरी के साथ इन श्रम कोड को अधिसूचित कर दिया। अब इसको रोकने के लिए पूरे देश में संघर्ष तेज कर दिया गया है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इन लेबर कोड को वापस नहीं ले लेता।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी
Next: SAIL IISCO Steel Plant: बर्नपुर डेली मार्केट के दुकानदारों को नोटिस, जमा करें बकाया, वरना लाइसेंस कैंसिल, कटेगा बिजली कनेक्शन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.