Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai News: हुडको में तोड़े गए कब्जेदारों के निर्माण, दुकानें ध्वस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai News: हुडको में तोड़े गए कब्जेदारों के निर्माण, दुकानें ध्वस्त

Azmat ali 09/02/2026 (Last updated: 10/02/2026) 1 minute read
Bhilai News Constructions of Encroachers Demolished in HUDCO

2008 में बीएसपी के द्वारा नजूल विभाग को जमीन हस्तांतरण के बाद अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ गई थी। अब लोगों ने राहत की सांस ली।

  • जोन-5 अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पर अनाधिकृत स्थान पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने की कार्यवाही की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के हुडको मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी सिलसिले में सोमवार को फिर से नगर पालिका निगम भिलाई जोन क्रमांक 5 के राजस्व अधिकारी द्वारा पूर्व मे दिए गए नोटिस की तामिली करते हुए बेदखली की कार्यवाही की गई।

इस दौरान मुख्य सडक से अवैध रूप से कब्जा कर के दुकान चला रहे लोगों द्वारा बनाए गए बड़े-बडे शेड को ध्वस्त किया। और कुछ लोगो ने अपनी चौहद्दी से आगे बढ़ कर पक्का निर्माण किया ,उनको दो दिन के भीतर निर्माण को स्वंय हटाने की चेतावनी दी गई।

निगम प्रशासन की इस बेदखली की कार्यवाही से हुडको के आम जनमानस काफी खुश हैं, क्योंकि सन 2008 में बीएसपी के द्वारा नजूल विभाग को जमीन हस्तांतरण के बाद अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ गई थी और लोगों ने देखा देखी अवैध कब्जे करना चालू कर दिया था।

मानसिकता बन गई थी कि निगम तो कोई कार्यवाही करता नहीं है। नजूल की भूमि बता कर मनमर्जी चल रही थी। लेकिन अब कलेक्टर के आदेश पर सड़क सुरक्षा माह में सभी मुख्य मार्ग को चिन्हित कर बेदखली की कार्यवाही हो रही है, जो निरंतर जारी रहेगी।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शहर को कब्जा मुक्त बनाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किए हैं कि कहीं भी सड़क किनारे, नालियों एवं अन्य स्थल पर अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए।

जोन-5 अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पर अनाधिकृत स्थान पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से पैथालाजी लैब का बोर्ड लगाया गया था, बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए बोर्ड को हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, विनोद यादव, गेंद प्रसाद सहित राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant से 56 कार्मिक हो रहे रिटायर, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बताया NPS से बाहर निकलने का तरीका
Next: BSP Ex-OA: EPS 95 हायर पेंशन, ग्रेच्युटी, बीएसपी हॉस्पिटल, हाउस रिटेंशन स्कीम पर 13 को मंथन, फ्री मेडिकल कैंप

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.