Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant Township: सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की इस्पात मंत्री से बंद कमरे में बात, रिटेंशन, किराया, लाइसेंस का उठा मुद्दा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant Township: सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की इस्पात मंत्री से बंद कमरे में बात, रिटेंशन, किराया, लाइसेंस का उठा मुद्दा

Azmat ali 11/02/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Township MP Vijay Baghel and Former Minister Prem Prakash Pandey Discussed with the Steel Minister, Raising Issues of Retention, Rent, and License

किराए में वृद्धि, दुकानों के लीज नवीनीकरण, प्रीमियम बीएसपी की अनुपयोगी भूमि, 650 वर्गफुट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर चर्चा।

  • केंद्रीय इस्पात मंत्री ने सांसद-पूर्व मंत्री से कहा-विषयों पर आवश्यक परीक्षण एवं विचार किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप से जुड़े आवासीय एवं वाणिज्यिक विषयों को लेकर सांसद विजय बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप से संबंधित छह प्रमुख मुद्दों पर एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित टाउनशिप व्यवस्था भी है, जिसमें वर्तमान कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, व्यापारी और उनके परिवार लंबे समय से निवास करते आ रहे हैं।

टाउनशिप से जुड़ी नीतियों में हाल के समय में किए गए बदलावों का सीधा प्रभाव इन लोगों के जीवन-यापन और आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।

मांग-पत्र में प्रमुख रूप से बीएसपी रिटेंशन स्कीम के अंतर्गत किराए में की गई अचानक वृद्धि, तृतीय-पक्ष आवासों के किराए में एकमुश्त बढ़ोतरी, टाउनशिप की दुकानों के लीज नवीनीकरण एवं प्रीमियम से जुड़ी समस्याएं, बीएसपी की अनुपयोगी भूमि के जनहितकारी उपयोग, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 650 वर्गफुट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर उपलब्ध कराने तथा छोटे क्वार्टरों की पूर्व लाइसेंस योजना को पुनः लागू करने जैसे विषय शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि रिटेंशन स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भारी डिपॉजिट राशि ली जाती है, जिस पर ब्याज का प्रावधान नहीं है, जबकि हालिया किराया वृद्धि से उन पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि रिटेंशन व्यवस्था से क्वार्टरों का रखरखाव होता है और खाली आवासों पर अवैध कब्जे की स्थिति नहीं बनती।

सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि टाउनशिप में निवास कर रहे कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक परीक्षण एवं विचार का आश्वासन दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 फरवरी हड़ताल: सीटू बोला-“आप तो नहीं लड़ सकते, कम से कम हम मजदूरों को तो लड़ने दो साहब”
Next: SAIL E0 Promotion Policy: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, पढ़ें परीक्षा, इंटरव्यू का Weightage

Related Stories

Happy Birthday Manish Pandeys Birthday Celebrations Cake-Cutting, Fireworks Read Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Happy Birthday: मनीष पांडेय के जन्मदिन का जश्न शुरू, कटा केक, आतिशबाजी, मैराथन में आप भी आइए, पढ़ें सियासी सफर

Azmat ali 12/09/2026
Bhilai Township Power outage across several sectors, including Sector 9 Hospital casualty department and wards plunged into darkness
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कई सेक्टर समेत सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बिजली भी गुल, कैजुअल्टी संग वार्ड अंधेरे में, मरीजों की जान पर बना गंभीर संकट

Azmat ali 11/09/2026
BSP Rail Mill Workers Unpaid Work Halted Allegations of Back-to-Back Double-Shift Duties
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी रेल मिल के मजदूरों को नहीं मिला वेतन, काम ठप, लगातार 2 शिफ्ट ड्यूटी कराने का आरोप

Azmat ali 11/09/2026

You May Have Missed

Happy Birthday Manish Pandeys Birthday Celebrations Cake-Cutting, Fireworks Read Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Happy Birthday: मनीष पांडेय के जन्मदिन का जश्न शुरू, कटा केक, आतिशबाजी, मैराथन में आप भी आइए, पढ़ें सियासी सफर

Azmat ali 12/09/2026
Bhilai Township Power outage across several sectors, including Sector 9 Hospital casualty department and wards plunged into darkness
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कई सेक्टर समेत सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बिजली भी गुल, कैजुअल्टी संग वार्ड अंधेरे में, मरीजों की जान पर बना गंभीर संकट

Azmat ali 11/09/2026
BSP Rail Mill Workers Unpaid Work Halted Allegations of Back-to-Back Double-Shift Duties
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी रेल मिल के मजदूरों को नहीं मिला वेतन, काम ठप, लगातार 2 शिफ्ट ड्यूटी कराने का आरोप

Azmat ali 11/09/2026
Fees for Puja Pandals Risali Municipal Corporation Chairman Keshav Banchhor writes to the Collector seeking relief for small puja pandals
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

पूजा पंडालों से शुल्क: रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी, गैर-व्यावसायिक पंडालों को राहत देने की मांग

Azmat ali 11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.