Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: हड़ताल 2026 नहीं, ताज़ा नाश्ता और गरमा-गरम खाना कर्मचारियों को आया पसंद, ED HR ने कैंटीन में टेस्ट किया ज़ायका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: हड़ताल 2026 नहीं, ताज़ा नाश्ता और गरमा-गरम खाना कर्मचारियों को आया पसंद, ED HR ने कैंटीन में टेस्ट किया ज़ायका

Azmat ali 12/02/2026 (Last updated: 12/02/2026) 1 minute read
Strike 2026 Fresh Breakfast and Hot Food Delighted Employees ED HR Pawan Kumar Tested Food in the Canteen
  • ईडी संग प्रभारी सीजीएम जेएन ठाकुर, जीएम वर्क्स संजय द्विवेदी, जीएम विकास चंद्रा कैंटीन में मौजूद कार्मिकों से फीडबैक लिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मोदी सरकार की नीतियों और 4 लेबर कोर्ड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का असर भिलाई स्टील प्लांट में नहीं पड़ा। लेकिन, प्रबंधन की जेब ढीली हो गई। पिछले साल की तुलना में इस बार भारी बचत भी हुई है। पिछले साल केंद्रीयकृत व्यवस्था की वजह से नाश्ते-खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। साथ ही 23 लाख रुपए का बिल फटा था।

इस बार करीब 7 से 8 लाख रुपए तक बिल पहुंचने की संभावना है। फायदा ये हुआ कि हड़ताल का हिस्सा नहीं बनने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कैंटीन में गर्मा-गर्म ताज़ा नाश्ता नसीब हुआ। बिल्डिंग नंबर 2 में करीब 2 हजार कार्मिकों के लिए व्यवस्था थी। इसलिए यहां लाइन लगानी पड़ी। इसको लेकर कुछ यूनियन नेताओं का जमीर जाग गया। पर्सनल विभाग के कार्मिकों को खुद नाश्ता सर्व करना पड़ा।

हड़ताल को नकारकर ड्यूटी पहुंचे कार्मिकों ने प्लांट के प्रोडक्शन को सुचारू रखा। उन्हें नाश्ता और भोजन समय पर मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच करने खुद ईडी एचआर पवन कुमार कैंटीनों में पहुंचे। बीआरएम और कोक ओवन कैंटीन में उन्होंने अधिकारियों के साथ नाश्ता पोहा-चना और खाना चावल-छोला चेक किए।

प्रभारी सीजीएम जेएन ठाकुर, जीएम वर्क्स संजय द्विवेदी, जीएम स्टील एंड कैंटीन के. सुपर्णा, जीएम विकास चंद्रा आदि भी साथ रहे। कैंटीन में मौजूद कार्मिकों से फीडबैक लिए। कैंटीन स्टाफ के सेवाभाव की तारीफ की गई। प्रबंधन की नजर में सारी व्यवस्था टॉप की थी।

हड़ताल को लेकर अंडर करंट न होने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन ने तमाम व्यवस्था कर रखा था। बोकारो स्टील प्लांट की घटना से सबक लेते हुए कैंटीन को ही मजबूत किया गया, ताकि विपरित परिस्थिति में नाश्ता-भोजन सबको मिलता रहे।

बीएसपी प्रबंधन ने नाश्ते के लिए 15 रुपए और भोजन के लिए 35 रुपए तय किया है। गुरुवार सुबह 11 हजार नाश्ते और 9 हजार लोगों के लिए खाने का इंतजाम कैंटीन में किया गया। नाश्ते में जनरल और नाइट शिफ्ट वालों पर फोकस किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल: फर्स्ट शिफ्ट में राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, भिलाई, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में फुल अटेंडेंस
Next: हड़ताल: शहीद स्मारक के सामने सीटू की घोषणा-सेक्टर 9 अस्पताल कर्मियों के पदनाम पर होगा बवाल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.