- भिलाई टाउनशिप के लिए मंगलवार, 17 फरवरी 2026 का दिन जलापूर्ति के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की टाउनशिप, प्लांट, अस्पताल में पानी की भारी किल्लत होने जा रही है। रविवार सुबह से पाइपलाइन फटी हुई है। मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। मरौदा एच पॉकेट 35 नंबर के पास पाइप फटा है। सुबह से शट-डाउन लिया गया है। मंगलवार पूरे टाउनशिप का पानी बंद करके मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसलिए आप अपने-अपने घरों से पानी की बॉटल लेकर ही प्लांट जाएगा।
घर, प्लांट, अस्पताल में पानी बचाकर रखिए, मरम्मत कार्य लंबा भी खींच सकता है। इसलिए आप इंतजाम किए रहिए। 17फरवरी को सुबह पानी सप्लाई के बाद मरोदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पूरे टाउनशिप को भी पानी मिलना बंद हो जाएगा। दरअसल दिक्कत अगले दिन 18 फरवरी के लिए होने की संभावना है।
मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पानी सप्लाई ट्रीटमेंट प्लांट से बंद कर दी जाएगी। पानी टैंक से सप्लाई की जाएगी। जहां डायरेक्टर सप्लाई होती है, वहां सीधेतौर पर दिक्कत होगी। पानी बचाकर रखें, कितने घंटे काम चलेगा, अब तक यह तय नहीं हो सका है। नगर निगम भी टैंकर की व्यवस्था कर रहा है। पाइप नीचे फटा है। इसलिए रिपेयर में दिक्कत हो रही है।
भिलाई टाउनशिप, इस्पात संयंत्र, इस्पात भवन, एचआरडी और अस्पताल के कुछ एरिया में जलापूर्ति बाधित है। अगले 24 घंटे तक जल संकट हो सकता है। मरोदा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को 17 फरवरी को पूरी तरह बंद करने का प्लान है। पूरे प्लांट, पूरी टाउनशिप और हॉस्पिटल और WTP से मिलने वाली सभी सुविधाओं में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इधर-सेक्टर 4 पानी टंकी से कनेक्शन जोड़ने का था इंतजाम, अब नई दिक्कत
भिलाई टाउनशिप के लिए मंगलवार, 17 फरवरी 2026 का दिन जलापूर्ति के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। Bhilai Steel Plant के मरौदा स्थित जल शोधन संयंत्र (WTP) को आवश्यक तकनीकी रखरखाव कार्यों के कारण पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
प्रबंधन के अनुसार यह बंदी नियमित मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में जलापूर्ति और अधिक सुचारू एवं विश्वसनीय बनी रहे। हालांकि, निर्धारित अवधि में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने की संभावना है। अधिकारियों, कर्मचारियों और टाउनशिपवासियों से अग्रिम जल भंडारण करने की अपील की गई है।
सेक्टर 4 और सेक्टर 2 में अतिरिक्त असर
इधर, नगर सेवाएँ विभाग के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग ने भी सूचना जारी की है कि सेक्टर 4 में निर्माणाधीन नए उच्चस्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) को मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का महत्वपूर्ण कार्य 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।











