Durgapur Steel Plant: डीआइसी-ईडी संग 7 यूनियन नेता एक साथ बैठे, प्रोजेक्ट-प्रोडक्शन पर बड़ी खबर पढ़ें

Durgapur Steel Plant 7 Union Leaders Meet with DIC-ED Read Big News on Project-Production
  • डीआइसी सुरजीत मिश्र संग ईडी मीटिंग में मौजूद।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। डीएसपी प्रबंधन और 7 ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच प्रोडक्शन और प्रोडक्टिविटी की मीटिंग चल रही है। दोपहर 12 बजे के बाद मीटिंग शुरू हुई है, जो कुछ घंटे तक चलेगी। इस मीटिंग में सीटू, इंटक, बीएमएस, एटक, यूटीयूसी, एचएमएस, आइएनटीयूसी के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। डीएसपी व आइएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र, ईडी बीएल चंदवानी, ईडी एसके गजभिए, ईडी बीएस पोपली, ईडी एस. रॉय के अलावा अन्य पदाधिकारी एस. तोकदार, एसएन पंडा आदि भी मीटिंग में शामिल हैं।

दुर्गापुर स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना और प्रोडक्शन पर पूरा जोर लगाया गया है। प्रबंधन का स्पष्ट कहना है कि प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने के लिए ट्रेड यूनियन का सहयोग जरूरी है। समन्वय बनाकर ही प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जा सकता है। साथ ही हॉट मेटल प्रोडक्शन समेत अन्य लक्ष्य को पूरा करने में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

डीएसपी ब्राउन फील्ड विस्तार और प्रोजेक्ट्स पर प्रबंधन को ये सुझाव 

  • चल रहे ब्राउन फील्ड प्रोजेक्ट में कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • सभी प्रोजेक्ट समयसीमा में पूर्ण हों।
  • गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
  • ब्राउन फील्ड विस्तार की कुल लागत क्या होगी?
  • बीएफ-3 अपग्रेड और बीएफ-5 की अंतिम स्थिति स्पष्ट की जाए।
  • व्हील एंड एक्सल प्लांट के लिए कोई नई योजना?
  • आरएमएचपी (RMHP) लिफ्ट का काम लंबे समय से बंद।
  • एसएमएस कास्टिंग अपग्रेड की समयसीमा।
  • मर्चेंट मिल काफी पुरानी है, विशेष देखभाल की जरूरत।
  • कितने लोकोमोटिव की खरीद/अपग्रेड की गई?

दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन का ये है नजरिया

सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ब्राउन फील्ड विस्तार की लागत 5600 करोड़ रुपये (कई चरणों में)।
वित्त वर्ष 2025-26 में 1451 करोड़ का कैपेक्स प्रावधान।
974 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
बीएफ-3 शटडाउन अप्रैल 2027 से 5 महीने के लिए प्रस्तावित।
बीएफ-5 के लिए टेंडरिंग अप्रैल-मई 2026 तक संभावित।
व्हील एंड एक्सल प्लांट को आवश्यकता अनुसार अपग्रेड किया जाएगा।
आरएमएचपी में स्टैकर-रिक्लेमर बदलने और कन्वेयर क्षमता बढ़ाने का काम होगा।
एसएमएस कास्टर अपग्रेड जारी, बिलेट कास्टर उन्नयन का आदेश जारी।
मर्चेंट मिल के लिए पावर सप्लाई अपग्रेड (COM बार मिल हेतु सक्षम प्रोजेक्ट)।
बीओएफ के प्राइमरी जीसीओ का अपग्रेडेशन होगा।

एक लोकोमोटिव BHEL से खरीदा गया, जबकि दो लोको का अपग्रेड RITES द्वारा किया जाएगा।

दुर्गापुर स्टील प्लांट: क्षमता वृद्धि

  • ब्राउन फील्ड विस्तार के बाद प्लांट की क्षमता 2.4 एमटीपीए से बढ़कर 3.4 एमटीपीए हो जाएगी।
  • Durgapur Steel Plant (डीएसपी) का विस्तार बीएफ-बीओएफ रूट के जरिए कमालपुर-बिजरा क्षेत्र के पास नई लोकेशन पर प्रस्तावित है।
  • ड्राफ्ट डीपीआर जमा करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि अंतिम डीपीआर फरवरी 2026 तक प्रस्तुत किया जाएगा।