आधी रात जली होलिका, 4 को रंगों की बौछार: चंद्र ग्रहण के साए में पर्व, बीएसपी का नया प्रयोग

Holika Burnt at Midnight Splash of Colours on 4th Celebration Under the Shadow of Lunar Eclipse BSP New Experiment
  • ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष योग बनने के कारण यह होली और भी खास मानी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस बार होली का पर्व खास संयोगों के बीच मनाया जा रहा है। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि होने के कारण होलिका दहन आधी रात को किया गया। खास बात यह रही कि इस बार Lunar Eclipse 2026 का साया भी होलिका दहन पर रहा। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होने से लोगों ने शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए रात के अंधेरे में ही होलिका दहन की परंपरा निभाई।

ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष योग बनने के कारण यह होली और भी खास मानी जा रही है। अब 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी और शहर में मस्ती का माहौल पूरी तरह से रंगीन हो चुका है।

सेल-बीएसपी में होली मिलन, यूनियन नेता एक मंच पर

इधर, Bhilai Steel Plant के प्रभारी सीजीएम एचआर जेएन ठाकुर ने नया प्रयोग किया। आईआर विभाग ने होली मिलन समारोह आयोजित कर ट्रेड यूनियन नेताओं को एक मंच पर लाने की पहल की। महाप्रबंधक प्रभारी जे. एन. ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंका मीणा, प्रबंधक निवेश विजयन, शशांक राव सहित यूनियन पदाधिकारियों ने सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रंग-गुलाल के बीच सभी ने मिलकर खुशहाली और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

चंद्रनगर-कोहका में धूमधाम से होलिका दहन
भिलाई के चंद्रनगर-कोहका क्षेत्र में भी होलिका दहन और होली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी के सैकड़ों नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए। भाजपा नेता Sharda Gupta ने कहा कि होली का पावन पर्व अच्छाई की जीत और बुराई के नाश का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि आपसी भाईचारे और प्रेम के रंगों से जीवन को सराबोर करें।

इस अवसर पर संतोष सोनी, यश दुलानी, सत्यनारायण, अजय प्रसाद, रेखा ब्रम्हे, राजकुमार ब्रम्हे, सुनीता राणे, गीता चौधरी, नीलम भारती, सुधा, शिवकुमारी प्रजापति, अनीता सिंह, यशोदा मिश्रा, नीलम देवी, प्रभावती, कोमल दुलानी, लीलावती वर्मा, शोभा चौरे, चमेली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।