Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बोकारो स्टील प्लांट से मार्च में रिटायर हो रहे 40 कार्मिक, आवास और NPS पर अभी से प्रबंधन ने समझाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोकारो स्टील प्लांट से मार्च में रिटायर हो रहे 40 कार्मिक, आवास और NPS पर अभी से प्रबंधन ने समझाया

Azmat ali 09/03/2026 1 minute read
40 Personnel Retiring from SAIL Bokaro Steel Plant in March Management has already Clarified on Housing and NPS

SAIL Bokaro Steel Plant: बीएसएल में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए "एक नए सफ़र की शुरुआत" कार्यक्रम का आयोजन।

  • आवास रिटेंशन पॉलिसी और एनपीएस (NPS) से बाहर निकलने की प्रक्रिया आदि की जानकारी साझा की गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र से मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 40 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के उपरांत आने वाले संभावित परिवर्तनों के प्रबंधन तथा इससे जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी देने के उद्देश्य से “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले इस्पात कर्मियों को वित्तीय, स्वास्थ्य और प्रशासनिक पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्ति की विभिन्न प्रक्रियाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा-वेतन खाता) श्रीमती विनीता ने सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली विभिन्न निधियों और उनके भुगतान की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वित्तीय जागरूकता सत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, आईटीआई शाखा, चास के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार एवं उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध निवेश योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। इसके पश्चात, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया लक्ष्मी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

नगर प्रशासन विभाग से कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार विद्रोही ने आवास रिटेंशन पॉलिसी और नगर प्रशासन से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की। एनपीएस (NPS) से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के की-अकाउंट मैनेजर राजीव कुमार ने विस्तार से प्रकाश डाला। शारीरिक और मानसिक कल्याण की दिशा में योग गुरु के.बी. मिश्रा ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया और जीवन में योग की महत्ता से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की वरीय मास्टर अनीता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना के नेतृत्व में टीम मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।

“एक नए सफ़र की शुरुआत” पहल बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने कार्मिकों के कल्याण के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेवानिवृत्ति से पूर्व आयोजित यह मार्गदर्शन सत्र न केवल कार्मिकों के भीतर भविष्य के प्रति सुरक्षा का भाव जागृत करता है, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ, आर्थिक रूप से सुदृढ़ और गरिमापूर्ण जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए भी सशक्त बनाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लेसमेंट कैम्प: 145 पदों पर भर्ती, 12 मार्च को डाक्यूमेंट लेकर आइए
Next: Bhilai Steel Plant: महिला दिवस पर CITU ने कार्यस्थल पर ही किया नारी शक्ति का सम्मान, पढ़ें

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.