Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला के साथ Bokaro Steel Plant का अतिरिक्त कामकाज संभालेंगे डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला के साथ Bokaro Steel Plant का अतिरिक्त कामकाज संभालेंगे डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक

02/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Director-Incharge-Atanu-Bhowmik-will-handle-additional-work-of-Bokaro-Steel-Plant-along-with-Rourkela
  • आरएसपी के डीआइसी बनने से पहले वह बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स रह चुके हैं। लगतार दो साल तक सफलापूर्वक सेवा देने का अनुभव है। इसे देखते हुए उन्हें ही चार्ज दिया गया है।

अज़मत अली, भिलाई। बोकारो स्टील प्लांट से विदा होने से पहले ही अमरेंदु प्रकाश ने कार्यवाहक डीआइसी का चार्ज ईडी वर्क्स बीके तिवारी को दे गए थे। 24 घंटा भी नहीं गुजरा था कि कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज का दायित्व राउरकेला स्टील प्लांट के डीआइसी अतनु भौमिक को सौंपने का आदेश जारी किया जा रहा है। सेल कारपोरेट आफिस के सूत्रों के मुताबिक अतनु भौमिक को चार्ज देने का आदेश जारी हो रहा है। सेल कारपोरेट आफिस में कामकाज संभालते ही चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने नया ऑर्डर निकाल दिया है। आरसपी प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Corporate Office में अमरेंदु प्रकाश की भेंट-मुलाकात, कर्मचारियों ने गिनानी शुरू की अपनी मांग

बीएसएल का अतिरिक्त कामकाज सेल के किसी यूनिट के डायरेक्टर इंचार्ज को ही सौंपा जाना था। इस खबर को सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने प्रसारित किया था।

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक को लेकर पहले ही दावा किया जा रहा कि कि वही अतिरिक्त कामकाज संभालेंगे। आरएसपी के डीआइसी बनने से पहले वह बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स रह चुके हैं। लगतार दो साल तक सफलापूर्वक सेवा देने का अनुभव है। इसे देखते हुए उन्हें ही चार्ज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के वर्क्स एरिया के बाद अब Bhilai Township में GM IR का छापा, नहीं मिलती वेतन पर्ची, मजदूरों से खुला एक और राज

इधर, बोकारो के नए डायरेक्टर इंचार्ज के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बीएसएल के ईडी वर्क्स बीके तिवारी को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। इनके अलावा सेल इकाइयों के अन्य ईडी भी इंटरव्यू में शामिल होंगे। भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर के ईडी भी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension पर बड़ी खबर, EPFO ने जारी किया पेंशन फॉर्मूला

दूसरी ओर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की कुर्सी पर अमरेंदु प्रकाश बैठ चुके हैं। नवागत चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश शुक्रवार सुबह से ही भेंट-मुलाकात करते रहे। सेल मुख्यालय में सबसे पहले सभी डायरेक्टर के साथ बैठक की। डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी, डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह, डायरेक्टर कामर्शियल वीएस चुक्रवर्ती के साथ पहली बैठक हुई।

सेल के प्रोडक्शन, प्रोजेक्ट, लंबित मुद्दों आदि पर बातचीत हुई। काफी देर तक मंथन और सेल के हालात पर चर्चा करने के बाद सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश मुख्यालय में अपने मातहतों से मिलने के लिए खुद पहुंचे। रास्ते में जो मिलता गया, हाथ मिलाते रहे। चेहरे पर मुस्कान और मिलनसार स्वभाव से हर किसी को अपना बनाते रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Corporate Office में अमरेंदु प्रकाश की भेंट-मुलाकात, कर्मचारियों ने गिनानी शुरू की अपनी मांग
Next: SAIL CPF ट्रस्ट के अंशदान पर हंगामा, EPFO खारिज करेगा EPS 95 पेंशन का फॉर्म…!

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.