Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026 1 minute read
SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers

भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट, खदान आदि की टाउनशिप को लेकर प्रबंधन बड़ा फैसला ले चुका है।

  • सेल प्रबंधन की ओर से टाउनशिप बिल्डिंग और लैंड असेट मोनेटाइजेशन का जिक्र किया गया। जो एरिया खाली कराएंगे, वहां गेटेड सोसाइटी बनाएंगे।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल प्रबंधन ने टाउनशिप को लेकर अपनी सोच को अब सार्वजनिक कर दिया है। सेल प्रबंधन और स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी पदाधिकारियों की दिल्ली में अहम बैठक बुधवार को हुई। प्रबंधन ने कई खास जानकारी को साझा की।

भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट, खदान आदि की टाउनशिप को लेकर प्रबंधन बड़ा फैसला ले चुकी है। नई टाउनशिप बनाई जाएगी, जो बाउंड्री के अंदर होगी। सुरक्षा के दायरे में कार्मिकों को परिवार रहेगा। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेगी। फ्लैट कल्चर को अपनाया जाएगा। शानदार और चकाचक फ्लैट बनाने की बात कही जा रही है, ताकि कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों को अच्छे आवास मिल सकें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

दिल्ली स्थित एक होटल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सेल प्रबंधन के साथ सेफी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में टाउनशिप का मुद्दा काफी छाया रहा। अधिकारियों के लंबित मुद्दों के अलावा टाउनशिप की बात को सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा ने भी रखा। कब्जेदारों पर सख्त का कार्रवाई की बात भी सेफी पदाधिकारियों के सामने प्रबंधन ने की है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

झुग्गी झोपड़ी, खटाल समेत अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। जिस एरिया को खाली कराया जाएगा, उसी एरिया में नई टाउनशिप को बसाया जाएगा। सेल के जर्जर होते जा रहे मकानों को तोड़कर हटाया जाएगा। नई टाउनशिप के लिए एनबीसीसी, हाउसिंग बोर्ड या अन्य एजेंसी की मदद ली जाएगी। खदानों में नए आवास बनाए जाएंगे।

 खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

सेल प्रबंधन की ओर से टाउनशिप बिल्डिंग और लैंड असेट मोनेटाइजेशन का जिक्र किया गया। जो एरिया खाली कराएंगे, वहां गेटेड सोसाइटी बनाएंगे। इससे कब्जा हटेगा। साथ में कार्मिकों को जर्जर आवासों से छुटकारा भी मिल जाएगा। फिलहाल, कंपनी को पुराने मकानों के रख-रखाव पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हर साल भारी-भरकम बजट तय करना पड़ता है। इसलिए अब नई टाउनशिप की राह पर सेल चलने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

बैठक में सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर माइनिंग मनीष राज गुप्ता, डायरेक्टर कामर्शियल टीएन नटराजन और सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय, जनरल सेक्रेटरी संजय आर्या, बीएसएल ओए अध्यक्ष एके सिंह, बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्र, आरएसपी एसोसिएशन अध्यक्ष अबकाश बेहरा, महासचिव संपद मिश्रा, दुर्गापुर अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त
Next: Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Related Stories

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.