Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days

लीज की शर्तों एवं लागू प्रावधानों के अनुसार एक्शन होगा। अवैध निर्माण/संरचनाओं को न हटाने पर बीएसएल ध्वस्त करेगा।

  • आवंटित प्लॉटों के सामने एवं पीछे स्थित कॉमन बरामदा, सार्वजनिक मार्ग, तथा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का शेड, स्थायी अथवा अस्थायी निर्माण कब्जा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन विभाग द्वारा बोकारो स्टील सिटी में आवंटित लीजहोल्ड प्लॉटों के लीजधारकों/प्लॉटधारकों द्वारा प्लॉटों के सामने एवं पीछे स्थित कॉमन बरामदा तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं को हटाने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है।

बीएसएल ने स्पष्ट किया है कि लीज पर आवंटित प्लॉटों के सामने एवं पीछे स्थित कॉमन बरामदा, सार्वजनिक मार्ग, तथा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का शेड, स्थायी अथवा अस्थायी निर्माण, संरचना, अतिक्रमण या अन्य अनधिकृत स्थापना तथा निर्धारित लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार का निर्माण लीज की शर्तों एवं लागू नियमों का उल्लंघन है।

ऐसे अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं से न केवल सार्वजनिक क्षेत्रों के सुचारु उपयोग में बाधा उत्पन्न होती है, बल्कि सार्वजनिक आवागमन, आपातकालीन सेवाओं, अग्नि सुरक्षा, जल निकासी तथा नागरिक सुविधाओं के रखरखाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

बीएसएल द्वारा संबंधित लीजधारकों/प्लॉटधारकों को पुनः निर्देशित किया गया है कि वे 07 (सात) दिनों के भीतर अपने द्वारा किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं को स्वयं हटा लें। निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं को नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रचलित नियमों, लीज की शर्तों एवं लागू प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई में अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं को हटाना अथवा ध्वस्त करना भी शामिल हो सकता है।

बीएसएल ने सभी संबंधित लीजधारकों/प्लॉटधारकों से अपील की है कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण तथा अनधिकृत निर्माण/संरचनाओं को हटाना सुनिश्चित करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू
Next: Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.