Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 4 लेबर कोड के खिलाफ 1 अप्रैल को बीएसपी कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर, यहां होगा संयुक्त यूनियन का जमावड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 लेबर कोड के खिलाफ 1 अप्रैल को बीएसपी कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर, यहां होगा संयुक्त यूनियन का जमावड़ा

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
BSP Employees to Protest against 4 Labor Codes on April 1 United Unions Angry with Government

1 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक सेल परिवार चौक, सेक्टर-6, भिलाई में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

  • एफएसएनएल बचाओ संघर्ष समिति द्वारा श्रमिकों की छंटनी एवं निजीकरण के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन और हड़ताल का समर्थन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई की एक अहम बैठक इंटक आफिस में हुई। इंटक, सीटू, एटक, ऐक्टू आदि के पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर मंथन किया।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को लागू करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया गया। इस संबंध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भिलाई में भी विरोध स्वरूप काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक सेल परिवार चौक, सेक्टर-6, भिलाई में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

बैठक में एफएसएनएल बचाओ संघर्ष समिति द्वारा श्रमिकों की छंटनी एवं निजीकरण के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन और हड़ताल का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग को अपने अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एक सशक्त और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा, ताकि इन हमलों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई ने सभी श्रमिक साथियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: CO&CC विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन
Next: अधिकारियों-कर्मचारियों के निधन के बाद आश्रित बच्चों का भी इलाज होगा SAIL अस्पताल में, SEFI की मांग पर आ रहा सर्कुलर

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.