Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी हादसे में मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से मिला ये, अब पोस्टमार्टम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी हादसे में मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से मिला ये, अब पोस्टमार्टम

Azmat ali 04/04/2026 (Last updated: 04/04/2026) 1 minute read
BSP accident Deceased workers family receives permanent job offer post-mortem to be conducted now

मृतक मजदूर खोम लाल वर्मा का 10 लाख का दुर्घटना बीमा है। ईडीएलआइ सकीम में करीब 7 लाख रुपए तक मिलेगा। पेंशन भी मिलेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट हादसे में मजदूर की मौत न सबको रुला दिया है। दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से ही परिवार वाले सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरच्यूरी में पहुंचना शुरू हो गए थे।

बीएसपी प्रबंधन की ओर से मृत मजदूर की पत्नी रुखमणी वर्मा के नाम से जॉब ऑफर लेटर दिया गया है। पत्नी की ओर से जिसको नामित किया जाएगा, उसी को नौकरी दी जाएगी। बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। दोनों बालिग हैं।

ठेकेदार की तरफ से डेढ लाख का चेक सहयोग राशि के रूप में और 50 हजार अंतिम संस्कार आदि के लिए दिया जाएगा। मृतक मजदूर खोम लाल वर्मा की पत्नी के बैंक एकाउंट नंबर से चेक जारी किया जा रहा है।

मृतक मजदूर का बेटा लोकेश के साथ गांव वाले भी मौके पर पहुंचे। बीएसपी प्रबंधन की ओर से प्रियंका मीणा, रोहित हरित, निवेश विजयन, के. शशांक राव, ठेकेदार एसोसिएशन से नवीन कुमार, त्रिलोकी सिंह, बलवंत, इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू, सीपी वर्मा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, सुरेश श्याम कुंवर आदि मौजूद रहे।

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 4 में कार्य के दौरान शुक्रवार शाम को 30 फीट ऊंचाई से ठेका मजदूर खोम लाल वर्मा जमीन पर गिरे। गिट्टी तक धंस गई थी। अंदुरुनी चोट की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी। करीब दो-ढाई घंटे के भीतर ही मौत हो गई।

मुख्य नियोक्ता की हैसियत से भिलाई स्टील प्लांट ने परिवार की मदद के लिए तैयारी कर ली थी। अनुकंपा नियुक्ति के तहत मृतक मजदूर के परिवार के किसी एक सदस्य को स्थायी नौकरी का पत्र दिया गया। बड़ी लड़की की उम्र 24 साल और छोटे लड़के की उम्र 22 साल है। पत्नी की ओर से जिसके नाम का पत्र दिया जाएगा, उसे नौकरी दी जाएगी।

बीएसपी के एचआर डिपार्टमेंट के मुताबिक मृतक मजदूर खोम लाल वर्मा का 10 लाख का दुर्घटना बीमा है। इसलिए परिवार को यह राशि दी जाएगी। ईएसआइसी का लाभ भी परिवार को मिलेगा। आखिरी सैलरी का 90 प्रतिशत से अधिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा। पत्नी को पेंशन मिलती रहेगी। रिटायरमेंट की अवधि तक पेंशन मिलेगी। इसके अलावा पीएफ का पैसा भी मिलेगा। साथ ही ईडीएलआइ सकीम में करीब 7 लाख रुपए तक मिलेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ने जारी नहीं किया फिलहाल EPS 95 का कोई कैलकुलेटर, कर्मियों को मिला कम EL इंकैशमेंट, हर साल करनी है VPF कटवाने की घोषणा
Next: Bhilai Steel Plant: सीटू ने घेरा सीजीएम उत्पल दत्ता को, विभाग तरस रहे टेफलॉन टेप, टॉर्च की बैटरी, मिट्टी तेल के लिए

Related Stories

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.