बीच में ही दौरा छोड़कर भिलाई स्टील प्लांट से नगरनार रवाना हो गए इस्पात सचिव, मैनपॉवर, प्रोडक्शन, प्रोजेक्ट पर सख्त तेवर, सांसद बघेल ने की मुलाकात

steel-secretary-issues-strict-orders-on-manpower-production-and-projects-at-bhilai-steel-plant-mp-vijay-baghel-meets-him (2)
  • कोक ओवन बैटरी का प्रोडक्शन चालू होने में करीब 4-5 माह का वक्त लग सकता है। 84 ओवन से प्रतिदिन उत्पादन हो सकेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद भिलाई स्टील प्लांट के प्रोडक्शन, प्रोजेक्ट और मैनपॉवर पर खुलकर अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है। उच्चाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में कड़े शब्दों में कई हिदायत भी दी गई है। मैनपॉवर को कम करने के लिए दिए गए सुझाव पर सख्ती से अमल करने की बात कही है। अधिकारियों को सख्त नसीहत देकर गए हैं। कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह समेत अन्य अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे।

इस्पात भवन से निकलने के बाद कोक ओवन बैटरी 8 के निर्माणाधीन साइट का दौरा किया। इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस 8, एसएमएस 3, यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम का दौरे का कार्यक्रम था, लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया। लगातार देरी की वजह से दौरे को बीच में ही छोड़कर नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सांसद विजय बघेल ने इस्पात सचिव व सीएमडी से इस्पात भवन में मुलाकात की। भिलाई टाउनशिप के रहवासियों के लिए आवास, कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की। मांग पत्र सौंपा। भिलाई से नगरनार स्टील प्लांट के लिए इस्पात सचिव को रवाना होना है। इसलिए दौरे को बीच में ही रोकना पड़ा।

बता दें कि सेफ्टी एक्सीलेंस होते हुए स्टील सेक्रेटरी कोक ओवन पहुंचे। निर्माणाधीन कोक ओवन बैटरी नंबर 8 का मौका-मुआयना किया। निर्माण कार्य की गति आदि के बारे में अधिकारियों से बातचीत की।

कोक ओवन के सीजीएम टीआर बेहरा ने स्वागत किया। चंद मिनट के ठहराव में ही प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की बात कही। बता दें कि साल 2020 से कोक ओवन बैटरी 8 बन रही है। पुरानी बैटरी को ध्वस्त करने के बाद नई बैटरी का निर्माण कार्य 2023 में शुरू हुआ था। आधुनिक सुविधाओं से लैस कोक ओवन बैटरी 8 की क्षमता 4.3 मीटर हाई, टॉप चार्ज है। इसका प्रोडक्शन चालू होने में करीब 4-5 माह का वक्त लग सकता है। 84 ओवन से प्रतिदिन उत्पादन हो सकेगा।