- कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से नॉन-रिफंडेबल लोन लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छे खबर है। बीएसपी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ नॉन-रिफंडेबल लोन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा चुकी है। अब इसका लाभ 18 अप्रैल से आप ले सकते हैं।
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से नॉन-रिफंडेबल लोन लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। यह नई ऑनलाइन व्यवस्था कल, 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी।
भ्रांतियां होंगी दूर, प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता
नई ऑनलाइन प्रणाली को इस तरह से तैयार किया गया है कि लोन की पात्रता (Eligibility) को लेकर कर्मचारियों के मन में रहने वाले सभी संदेह और तकनीकी संशयों का स्वतः निराकरण हो जाएगा। कर्मचारियों को आवेदन के समय ही अपनी पात्रता की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।












