Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी विनोद उपाध्याय बने सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री, भगवान परशुराम जयंती पर ये रहेगा खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

बीएसपी कर्मचारी विनोद उपाध्याय बने सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री, भगवान परशुराम जयंती पर ये रहेगा खास

Azmat ali 17/04/2026 1 minute read
BSP employee Vinod Upadhyay becomes General Secretary of Sarva Brahmin Samaj Event to be Held on Lord Parshuram Jayanti on 19th

19 अप्रैल रविवार को सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विनोद उपाध्याय सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-6 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज, जिला भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने की।

सर्व ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समाज ने विनोद उपाध्याय को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए की गई है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विनोद उपाध्याय लंबे समय से समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं सशक्त पहचान प्राप्त होगी।

अपनी नियुक्ति के पश्चात श्री उपाध्याय ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर, आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के उत्थान, युवाओं की भागीदारी एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया। उल्लेखनीय है कि वे भारतीय जनता पार्टी, भिलाई,– शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 19 अप्रैल, रविवार को दोपहर में सेक्टर-6 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के समस्त बंधुओं से आह्वान किया गया है कि वे अपनी-अपनी कर्मठता एवं कर्तव्यनिष्ठा से ओत-प्रोत होकर समाज की एकता, अपनत्व एवं सामूहिक शक्ति का सशक्त परिचय अवश्य प्रदान करें, ताकि समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी (भिलाई), जिला भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, नवनियुक्त महामंत्री विनोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष अरुण पांडा, अवधेश कुमार पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, सचिव राधाकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र पाठक, सांस्कृतिक प्रभारी आलोक। बिहारी मिश्रा, युवाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, महिला अध्यक्ष श्रीमती मृदुला शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश शुक्ला, संभागीय महासचिव दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज की समस्त कार्यकारिणी ने इस नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अरुण पंडा, मुकुंद अवधूत, प्रकाश दास, अमरेश पाढ़ी, उर्मिला उपाध्याय, संध्या मंडलोई, रविंद्र जी, सूर्यकांत पाण्डेय, प्रवीण माडिकर, राधाकांत पांडेय, राघवेन्द्र पाठक, पंकज पाठक, गजेन्द्र पंडा, शीतल दुबे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, शरद दुबे, संजय मिश्रा, श्रीराम कुलकर्णी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. अरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा तिवारी, जयप्रकाश शर्मा एवं अन्य समाज के प्रमुख सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ नॉन रिफंडेबल लोन की प्रक्रिया ऑनलाइन, 18 अप्रैल से सुविधा
Next: Bhilai Steel Plant: 44 कैंटीन पर ताला लगने की थी नौबत, आखिरी दिन BSP का बड़ा फैसला, 175 गेट पास को 1 दिन की CISF छूट

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.