शिवनाथ नदी में डूबे दो युवकों की मौत, SDRF ने निकाले शव, दुर्ग कैलाशनगर में पसरा मातम

Two Youths Drowned in Shivnath river Bodies Recovered by SDRF
  • मृतकों की पहचान कैलाश नगर दुर्ग के मोहम्मद फैजल और मोहम्मद इशांत के रूप में हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस टीम मौंके पर पहुंची।

कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना मिलने के बाद जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी Nagendra Kumar Singh के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम तत्काल रवाना की गई। मौके पर पहुंचकर प्रभारी Dhaniram Yadav, Ishwar Khare और जवानों ने गहरे पानी में डिप डाइविंग कर दोनों शवों को बाहर निकाला। बाद में शव पुलिस को सौंप दिए गए।

मृतकों की पहचान Mohammad Faizal निवासी कैलाश नगर दुर्ग तथा Mohammad Ishant निवासी कैलाश नगर दुर्ग के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, आशीष, थानेश्वर, दिनेश, विनय, महेश, हेमराज, चंदू और भानु सहित कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।