Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP रिफ्रैक्ट्री स्टोर में ठेका श्रमिकों को नहीं मिला वेतन, श्रमिकों का भड़का गुस्सा, बोनस भी बकाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP रिफ्रैक्ट्री स्टोर में ठेका श्रमिकों को नहीं मिला वेतन, श्रमिकों का भड़का गुस्सा, बोनस भी बकाया

Azmat ali 24/04/2026 1 minute read
Contract Workers at BSP Refractory Store did not Receive their Salaries

पूर्व ठेका कंपनी द्वारा 8 महीने बीत जाने के बावजूद बोनस, अवकाश राशि एवं अंतिम भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

  • नए ठेका प्रक्रिया में श्रमिकों की संख्या में कटौती की जा रही है।
  • कई श्रमिकों के गेट पास भी नहीं बनाए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के रिफ्रैक्ट्री स्टोर में कार्यरत लगभग 60 ठेका श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे श्रमिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में श्रमिकों द्वारा प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन और समय दिया जा रहा है।
मिकों ने अपनी समस्या स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के कार्यालय में जाकर अध्यक्ष संजय कुमार साहू को अवगत कराया। इसके बाद यूनियन द्वारा ठेका प्रकोष्ठ विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर मामले के त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

श्रमिकों ने यह भी शिकायत की है कि नए ठेका प्रक्रिया में श्रमिकों की संख्या में कटौती की जा रही है तथा कई श्रमिकों के गेट पास भी नहीं बनाए गए हैं। साथ ही, पूर्व ठेका कंपनी द्वारा 8 महीने बीत जाने के बावजूद बोनस, अवकाश राशि एवं अंतिम भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

श्रमिकों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित 35% छंटनी पूरी तरह श्रमिक विरोधी है। उनकी आजीविका संयंत्र के कार्य पर निर्भर है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए उन्होंने ऋण ले रखा है। ऐसे में यदि नौकरी समाप्त की जाती है, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि 35% छंटनी के विरोध में जिस स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा, वे सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को शीघ्र ही उच्च प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा और जल्द से जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस बैठक में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह शर्मा, आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, राजकुमार संतोष ठाकुर सहित रिफ्रैक्ट्री स्टोर के अनेक श्रमिक उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट
Next: मानव एकता दिवस: बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में 220 लोगों ने किया रक्तदान, संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का बड़ा संदेश

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.