Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Talpuri International Colony B Block Election Result: सुनील चौरसिया अध्यक्ष, टॉस से महासचिव बने आरके दत्ता, दोनों गुट को मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Talpuri International Colony B Block Election Result: सुनील चौरसिया अध्यक्ष, टॉस से महासचिव बने आरके दत्ता, दोनों गुट को मौका

Azmat ali 26/04/2026 1 minute read
Bhilai Talpuri International Colony B Block Election Result Sunil Chaurasia Became President

अध्यक्ष पद पर सुनील चौरसिया ने कुल 214 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कुबेर राम देशमुख को 148 वोट मिले।

  • सुनील गुट के पास 4 और कुबेर देशमुख गुट के पास 3 पद है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक के चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। अध्यक्ष पद सुनील चौरसिया जीत गए हैं। वहीं, महासचिव पद पर रिजल्ट टाई हो गया। टॉस से फैसला हुआ है। खास बात है कि कुल 7 पदों पर वोट डाले गए। इनमें से सुनील गुट के पास 4 और कुबेर देशमुख गुट के पास 3 पद है।

भिलाई के तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के बी-ब्लॉक में हुए चुनाव का परिणाम रविवार रात घोषित कर दिया गया है। चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और अंततः मतगणना के बाद विजेताओं के नाम सामने आए। अध्यक्ष सुनील चौरसिया गुट से उप महासचिव पायल पवार, कोषाध्यक्ष रामनारायण साहू, उपाध्यक्ष पर डॉक्टर लक्ष्य प्रद चुनाव जीते हैं।

अध्यक्ष पद पर सुनील चौरसिया ने कुल 214 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कुबेर राम देशमुख को 148 वोट मिले। इस तरह सुनील चौरसिया ने 66 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

महासचिव पद पर मुकाबला बेहद करीबी रहा। के आर. देशमुख और आरके दत्ता को 145-145 वोट मिले, जिससे यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। टॉस हुआ तो दूसरे गुट के आरके दत्त को जीत नसीब हुई।

कोषाध्यक्ष पद पर रामनारायण साहू ने 204 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि अमल दास को 158 वोट मिले। रामनारायण साहू ने 46 वोटों से विजय हासिल की।

उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर लक्षप्रद को 159 वोट मिले, जबकि जितेंद्र सिंह ने 145 वोट हासिल किया। इस तरह डाक्टर साहब 14 वोट से चुनाव जीत गए।

उप महासचिव पद पर प्रमोद विजय पाल पवार को 170 वोट मिले, जबकि श्यामनारायण साहू को 159 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 17 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की गई।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलोनी के निवासियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेगी।

आप भी जानिए तालपुरी की समस्याएं

• एसटीपी पूरी तरीके से सुधरा नहीं।
• लोगों के घर में सही ढंग से पानी नहीं आ रहा है।
• ना ही बी ब्लॉक के निवासियों को पारिजात से छुटकारा मिल पा रहा है।
• ना ही ए ब्लॉक की तरह बेहतर सुरक्षा एवं साफ सफाई व्यवस्था मुहैया हो पा रही है।
• ना गार्डन की स्थिति में सुधार हो रहा है।
• ए ब्लॉक की तरह बी ब्लॉक क्यों नहीं दिख रहा है?
• इतना संघर्ष हुआ है तो ए ब्लॉक का परिजात बी ब्लॉक में कैसे आ गया?

जानिए कॉलोनी के बारे में जानिए

तालपुरी इंटरनेशनल बी ब्लॉक कॉलोनी में 1233 मकान है। वर्तमान में 603 सदस्य हैं। पिछले चुनाव को निरस्त कर उसी सदस्यता के आधार पर चुनाव कराया गया, जिसमें 439 सदस्य थे। तालपुरी बी ब्लॉक में डेजी 175 आवास, डहलिया 218 आवास, मोगरा 336 आवास, जूही में 240 आवास और ओरकिड 264 आवास है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: छंटनी के खिलाफ विस्थापित गांवों तक बाइक रैली, भड़का गुस्सा
Next: Durgapur Steel Plant Officers Association चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष बने तमल, चुनाव हारे सेफी जनरल सेक्रेटरी

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.