Rourkela Steel Plant में हॉट स्ट्रिप मिल-2 की शीट शियरिंग लाइन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा।
- इन इन-हाउस नवाचारों ने न केवल लागत को नियंत्रित रखा, बल्कि प्रोडक्शन की विश्वसनीयता भी बढ़ाई।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant में हॉट स्ट्रिप मिल-2 (HSM-2) की शीट शियरिंग लाइन (SSL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। उत्पादन के क्षेत्र में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्लांट ने अपनी कार्यकुशलता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को साबित किया है।
इस दौरान लाइन ने 78% क्षमता उपयोग के साथ 0.313 मिलियन टन हॉट-रोल्ड प्लेट्स का उत्पादन किया, जो पिछले रिकॉर्ड 0.265 मिलियन टन की तुलना में लगभग 18% अधिक है। यह उपलब्धि चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद टीम की मेहनत और दक्षता को दर्शाती है।
दैनिक उत्पादन में भी नया कीर्तिमान
लाइन ने 1,477 टन का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन दर्ज किया, जिससे बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता और मजबूत हुई।
रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे कई ये तकनीकी सुधारों की भूमिका
Leveler-1 कासेट्स का रिप्लेसमेंट और मॉडिफिकेशन, जिससे प्लेट्स में वेविनेस को कम किया गया।
फ्लाइंग शियर चेन असेंबली में बदलाव और ब्लेड गैप का सटीक समायोजन, जिससे ऑपरेशन अधिक स्मूद हुआ।
मैनड्रेल अनकॉइलर में सुधार, जिससे मशीन की उपलब्धता और अपटाइम बेहतर हुआ।
इन इन-हाउस नवाचारों ने न केवल लागत को नियंत्रित रखा, बल्कि प्रोडक्शन की विश्वसनीयता भी बढ़ाई।
नए बाजारों के लिए तैयार
इन सुधारों के बाद अब यह लाइन वाइडर प्रोफाइल हॉट-रोल्ड प्लेट्स बनाने में सक्षम हो गई है, जिससे नए बाजारों के अवसर खुलेंगे और ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
यह उपलब्धि प्लांट में चल रहे आधुनिकीकरण अभियान का परिणाम है, जिसने उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता मानकों को लगातार ऊंचा उठाया है। इस प्रदर्शन के साथ राउरकेला स्टील प्लांट ने न केवल उत्पादन के नए मानक स्थापित किए हैं, बल्कि वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स और सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ाया है।


