Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: भद्रावती स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: भद्रावती स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत

Azmat ali 29/04/2026 1 minute read
Accident at SAIL Bhadravati Steel Plant Worker Dies

मृत ठेका मजदूर विनोद को करीब 10 साल की बेटी है। प्रबंधन ने पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भद्रावती। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भद्रावती स्टील प्लांट में हादसा हो गया। कर्नाटक स्थित स्टील प्लांट में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। परिवार में कोहराम मच गया। Visvesvaraya Iron and Steel Plant (VISL) प्रबंधन की ओर से मृतक मजदूर की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। दूसरी ओर हादसे को लेकर प्रबंधन ने जांच शुरू कर दिया है। साल 2011 में एक हादसे में कर्मचारी की मौत हुई थी। तब से हादसे में किसी कर्मी की मौत प्लांट में नहीं हुई थी।

भद्रावती स्टील प्लांट के अनलोर्डिंग यार्ड में हादसा हुआ है। वैगन से बिलेट अनलोडिंग कराते समय हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेन की रोप टूटने से बिलेट की चपेट में ठेका मजदूर विनोद आ गया। कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। समीप के प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर 37 साल वर्षीय मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया।

र्मचारियों के मुताबिक कमर और जांघ के पास गहरी चोट लगी। लगातार खून का बहाव हो रहा था। इस वजह से मजदूर की जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन खून का अधिक बहाव और अंदरुनी चोट की वजह से मौत हो गई।

मृतक मजदूर विनोद को करीब 10 साल की बेटी है। अब परिवार को संभालने की जिम्मेदारी पत्नी के कंधों पर आ गई है। प्रबंधन की ओर से अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा गया है। सोमवार को सेकंड शिफ्ट में शाम को करीब साढ़े 7 बजे हादसा हुआ था। मंगलवार दिन में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज
Next: भारतीय मजदूर संघ: प्राइवेट सेक्टर महासंघ का महाधरना जंतर-मंतर पर नवंबर में, भिलाई में बना प्लान

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.