Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: कर्मचारियों के प्रमोशन में ग्रेडिंग की अनिवार्यता हो खत्म, छंटनी पर 11 को इंटक करेगा हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: कर्मचारियों के प्रमोशन में ग्रेडिंग की अनिवार्यता हो खत्म, छंटनी पर 11 को इंटक करेगा हंगामा

Azmat ali 04/05/2026 1 minute read
BSP News Management to End Mandatory Grading for Employee Promotions Protest on May 11

BSP News Management to End Mandatory Grading for Employee Promotions Protest on May 11

  • 1 जनवरी 2027 से होने वाली नए वेतन समझौता के लिए जल्द से जल्द एनजेसीएस की कमेटी गठित की जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के अपेक्स कमेटी की बैठक सेक्टर 3 यूनियन कार्यालय में रखी गई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी निर्णय को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

और 11 मई को सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीति एवं ठेका श्रमिकों का 35% छंटनी एवं 26000 न्यूनतम वेतन को लेकर के सुबह 7:45 से 8:45 तक मुर्गा चौक में प्रदर्शन किया जाएगा एवं सेल अध्यक्ष के नाम से ज्ञापन दी जाएगी।

बैठक में पदाधिकारी द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के निम्न समस्याओं पर चर्चा की गई। सेल प्रबंधन के एकतरफा निर्णय लेते हुए कर्मचारियों के ग्रेडिंग में 20% कर्मचारियों को ओ ग्रेड दिया जा सकता है।

अध्यक्ष संजय साहू ने कहा-25% कर्मचारियों को को बी-ग्रेड देना ही है। 55% कर्मचारियों को ए और सी ग्रेड दिया जाएगा। यह पॉलिसी प्रबंधन का एक तरफा निर्णय है जो कर्मचारी विरोधी है इसका इंटक यूनियन विरोध करेगी। बीएसपी प्रबंधन नए-नए नियम लगाकर कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ रही है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।

जल्द पूर्ण करें वेतन समझौता

सेल प्रबंधन जल्द से जल्द कर्मचारियों के 1 जनवरी 2017 से मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता का 39 महीने का एरियर जल्द प्रदान करें। 2017 से अभी तक 40000 करोड़ के फायदा के उपरांत भी सेल प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाते हुए 9 साल बीतने के उपरांत भी वेतन समझौता को पूर्ण नहीं किया है। एनजेसीएस की बैठक भी नहीं बुला रही है। सेल प्रबंधन जल्द से जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाकर वेतन समझौता को पूर्ण करें।

बीएसपी में 2007 की मंथली इंसेंटिव स्कीम में हो व्यापक सुधार

श्रम उत्पादकता 2007 के 228 टन प्रति व्यक्ति से बढ़कर 830 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष से अधिक है। इसके बावजूद वर्तमान प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में…
एमपीपीआईएस में अधिकतम ₹1500
पीआईएस में ₹975
फिक्स इंसेंटिव में ₹19
अधिकतम एस-11 को ₹2500 प्रतिमा ह के लगभग मिलता है।

इंटक यूनियन ने मांग की है कि…
बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की वृद्धि की जाए।

बीएसपी कर्मचारियों के लिए 650 वर्ग फीट तक के सभी आवास को जल्द लाइसेंस में दिया जाए।

1 जनवरी 2027 से होने वाली नए वेतन समझौता के लिए जल्द से जल्द एनजेसीएस की कमेटी गठित की जाए।

भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के लिए लगने वाली आरएफआइडी (रेडियो फिर्कवेंशी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस) को बंद किया जाए।

बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को डीपीएस एवं डीएवी जैसे स्कूलों में बीएसपी के स्कूलों में लगने वाली फीस की राशि इतना ही फीस लिया जाए एवं हायर एजुकेशन एलाउंस दिया जाए।

टाउनशिप में स्थित बीएसपी के द्वारा दी गई जमीन में जो सामाजिक संस्था के मांगलिक भवन है उसमें बीएसपी कर्मचारियों को छूट दिया जाए।

सेक्टर 8 के स्कूल जो बंद हो चुका है, उसे बीएसपी कर्मचारियों के लिए मंगल भवन बनाया जाए।

सेक्टर 6 के मंगल भवन को पंजाब नेशनल बैंक से जल्द खाली करा कर कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाए।

सीपीएफ के टॉप अप लोन को जल्द चालू किया जाए।

बीएसपी आवास आवंटन में सब्जेक्ट टु वेकेशन को जल्द चालू किया जाए।

महासचिव संजय कुमार साहू ने सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की इसके पश्चात अपेक्स कमेटी ने यह निर्णय लिया गया की 11 मई को प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा एवं अन्य विषयों पर उच्च प्रबंधन से चर्चा की जाएगी।

बैठक में पूरन वर्मा, जीआर सुमन, विश्वनाथ सिंह साहू, सुरेश श्याम, जीके सूर्यवंशी, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, सीपी वर्मा, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, दीनानाथ सिंह सार्वा, विजय विश्वकर्मा, जयराम ध्रुव, गोविंद राठौर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: विस्थापितों को बधाई, लॉटरी से हिस्से में आ रही 96 दुकानें, खिले चेहरे
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भी 35% छंटनी का आदेश, डाक्टर्स, स्टाफ तनाव में, CR-VR का इंतजार

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.