Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्या SAIL में 100 से ज्यादा अधिकारियों का होगा इंटर प्लांट ट्रांसफर, Bhilai Township में उथल-पुथल, 38 और कर्मचारियों का होगा तबादला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्या SAIL में 100 से ज्यादा अधिकारियों का होगा इंटर प्लांट ट्रांसफर, Bhilai Township में उथल-पुथल, 38 और कर्मचारियों का होगा तबादला

Azmat ali 09/05/2026 1 minute read
Will there be inter Plant Transfers of over 100 Officers in SAIL Bhilai Township in Turmoil 38 More Employees to be Transferred

भिलाई टाउनशिप से 10 कर्मचारियों का ट्रांसफर हो चुका। कुल संख्या 48 कर्मचारियों की बताई जा रही है। शेष कर्मचारियों की लिस्ट जारी होने वाली है।

  • ई-6 या इससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। 100 से ज्यादा अधिकारियों का इंटर प्लांट ट्रांसफर होने वाला है। इसको लेकर प्लांट स्तर पर तैयारियां चल रही है। अब देखना ये है कि लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल होगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लिस्ट फाइनल करके सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसकी पुष्टि इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर प्रबंधन ने भी कर दी है। सेल आइएसपी में कैपिटल रिपेयर चल रहा है। इसकी वजह से प्रबंधन फिलहाल, किसी अधिकारी को सेल के दूसरे प्लांट में भेजने के मूड में नहीं है। इसलिए कैपिटल रिपेयर का कार्य पूरा होने के बाद ही लिस्ट जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज

ई-6 या इससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को सेल बोकारो, राउरकेला, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस लिस्ट में कइयों का नाम शामिल नहीं है।

सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक इंटर प्लांट ट्रांसफर की लिस्ट आने तक इंतजार कीजिए। कई चर्चित चेहरों को दूसरे प्लांट में भेजा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

वहीं, सेल अधिकारियों का कहना है कि सीजीएम प्रमोशन के लिए नियम है कि दो प्लांट का कार्य अनुभव जरूरी है। अब इस पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जा रही है ताकि आने वाले समय में सीजीएम की तलाश आसानी से हो सके। भिलाई के अधिकारियों को बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, आइएसपी आदि प्लांट भेजा सकता है। इसी तरह वहां के अधिकारी को भिलाई लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

इधर-टाउनशिप में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के ट्रांसफर लिस्ट भी जारी होने लगे हैं। भिलाई टाउनशिप के 10 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। जबकि कुल संख्या 48 कर्मचारियों की बताई जा रही है। इस तरह 38 अन्य कर्मचारियों को टाउनशिप से हटाकर प्लांट या अन्य विभगों में भेजा जाएगा। बता दें कि इस लिस्ट में प्रोजेक्ट के कर्मचारियों का नाम शामिल नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD डॉ. एके पंडा कामकाज संभालते ही एक्शन में, 35एमटी प्रोडक्शन टार्गेट पर ये बोले…
Next: मजदूरों के शोषण के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन 12 को करेगी प्रदर्शन, पीएम मोदी को भेजेगी पत्र

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.