बार एंड रॉड मिल के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी का निधन, 38 साल की सेवाओं को याद कर भावुक हुए सीजीएम योगेश शास्त्री।
भिलाई स्टील प्लांट में शोक की लहर।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी के निधन की खबर सामने आई। गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल की कैज्युल्टी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 57 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को वे बीआरएम की रिपेयर मीटिंग में शामिल हुए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने परिजनों से गैस और पीठ में दर्द की शिकायत की। भोजन करने के बाद वे आराम करने चले गए, लेकिन रात करीब 3 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन समय पर रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सक कुछ नहीं सके। मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही तत्काल सीजीएम योगेश शास्त्री भी अस्पताल पहुंच गए। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आया।
सच्चिदानंद त्रिपाठी सेक्टर स्थित डी-बंगले में रहते थे। वे मूल रूप से Bhubaneswar के रहने वाले थे और सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी। शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। ऑपरेशन और तकनीकी कार्यों के दौरान भी वे हमेशा संयमित और शांत दिखाई देते थे।
बीआरएम एवं यूआरएम के सीजीएम योगेश शास्त्री का कहना है कि करीब 38 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने Steel Authority of India Limited को अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन की खबर मिलते ही संयंत्र और अधिकारी वर्ग में गहरा दुख फैल गया। उन्हों कहा कि “बीएसपी ने अपना दायां-बायां हाथ खो दिया है” और “सृष्टि ने एक शानदार व्यक्तित्व को खो दिया है।”
मृत जीएम के परिवार में पत्नी, 2 बच्चे हैं। सीटू नेताओं, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL CR NEWS: अधिकारियों के Compulsory Retirement पर हलचल तेज़, आ रही लिस्ट

