Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेफी का दिल्ली दौरा: EPS 95 हायर पेंशन, चौथे पे-रिवीजन, SAIL अधिकारियों के इंटर प्लांट ट्रांसफर पर बड़ी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफी का दिल्ली दौरा: EPS 95 हायर पेंशन, चौथे पे-रिवीजन, SAIL अधिकारियों के इंटर प्लांट ट्रांसफर पर बड़ी खबर

Azmat ali 14/05/2026 1 minute read
SEFI Delhi Visit Big News on EPS 95 Higher Pension 4th Pay Revision Inter-Plant Transfer of SAIL Officers

सेल आइएसपी, डीएसपी, भिलाई, सेलम, वीआइएसएल और चंद्रपुर के करीब 35 हजार कार्मिक ईपीएस-95 हायर पेंशन से वंचित हैं।

  • एनसीओए और सेफी ने डीपीई अधिकारियों के साथ चर्चा की, ताकि कमेटी का गठन जल्द से जल्द हो सके और पे-रिवीजन में देरी न हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सेफी पदाधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ईपीएस-95 हायर पेंशन, चौथे वेतन पुनरीक्षण (पे-रिवीजन) और अधिकारियों के इंटर-प्लांट ट्रांसफर को लेकर चल रही कवायद पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।

एनसीओए के अध्यक्ष एम.एस. अडसुल, कार्यकारी अध्यक्ष एन.के. बंछोर और सीईओ वी.के. तोमर के साथ सेफी के वाइस चेयरमैन नरेंद्र सिंह तथा जनरल सेक्रेटरी संजय आर्या भी Department of Public Enterprises पहुंचे। बताया जा रहा है कि पे-रिवीजन के लिए अब तक कमेटी गठित नहीं की गई है। एनसीओए और सेफी ने डीपीई अधिकारियों के साथ चर्चा की, ताकि कमेटी का गठन जल्द से जल्द हो सके और पे-रिवीजन में देरी न हो।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज

सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने बताया पिछली कमेटी जून 2016 में गठित हुई थी, जबकि उसे 3 अगस्त 2017 से लागू किया गया था। यानी पिछली बार करीब 14 माह का समय लग गया था। इसी वजह से इस बार देरी से बचने के लिए अधिकारी संगठनों ने दिल्ली में सक्रियता बढ़ा दी है।

इसी तरह सेल आइएसपी, डीएसपी, भिलाई, सेलम, वीआइएसएल और चंद्रपुर इकाइयों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अब तक ईपीएस-95 हायर पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भी संबंधित मंत्रालय और अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। फिलहाल ईपीएस-95 हायर पेंशन की सुविधा केवल बोकारो, आरएसपी और रांची इकाइयों में लागू है। अकेले भिलाई में करीब 16 हजार तथा पूरे सेल में 35 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

सेल में इंटर-प्लांट ट्रांसफर सूची को लेकर पूछे गए सवाल पर सेफी चेयरमैन एन.के. बंछोर ने कहा कि कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को सेल अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा कर अधिकारियों का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: अधिकारियों की ग्रेडिंग अब साहब नहीं, काम के बल पर तय होगी Continuous Performance Management System से
Next: BSP BRM के GM जीएम का निधन: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का रिस्पांस नहीं, पड़ोसी लेकर जब तक पहुंचे, निकल चुकी थी जान

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.