Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP BRM के GM जीएम का निधन: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का रिस्पांस नहीं, पड़ोसी लेकर जब तक पहुंचे, निकल चुकी थी जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP BRM के GM जीएम का निधन: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का रिस्पांस नहीं, पड़ोसी लेकर जब तक पहुंचे, निकल चुकी थी जान

Azmat ali 15/05/2026 (Last updated: 15/05/2026) 1 minute read
BSP BRM GM Passes Away Sector 9 hospital Ambulance Fails to Respond, Doctors Declare Him Dead

बार एंड रॉड मिल के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी का निधन, 38 साल की सेवाओं को याद कर भावुक हुए सीजीएम योगेश शास्त्री।

भिलाई स्टील प्लांट में शोक की लहर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी के निधन की खबर सामने आई। गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल की कैज्युल्टी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 57 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को वे बीआरएम की रिपेयर मीटिंग में शामिल हुए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने परिजनों से गैस और पीठ में दर्द की शिकायत की। भोजन करने के बाद वे आराम करने चले गए, लेकिन रात करीब 3 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन समय पर रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सक कुछ नहीं सके। मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही तत्काल सीजीएम योगेश शास्त्री भी अस्पताल पहुंच गए। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें: सेफी का दिल्ली दौरा: EPS 95 हायर पेंशन, चौथे पे-रिवीजन, SAIL अधिकारियों के इंटर प्लांट ट्रांसफर पर बड़ी खबर

सच्चिदानंद त्रिपाठी सेक्टर स्थित डी-बंगले में रहते थे। वे मूल रूप से Bhubaneswar के रहने वाले थे और सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी। शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। ऑपरेशन और तकनीकी कार्यों के दौरान भी वे हमेशा संयमित और शांत दिखाई देते थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अधिकारियों की ग्रेडिंग अब साहब नहीं, काम के बल पर तय होगी Continuous Performance Management System से

बीआरएम एवं यूआरएम के सीजीएम योगेश शास्त्री का कहना है कि करीब 38 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने Steel Authority of India Limited को अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन की खबर मिलते ही संयंत्र और अधिकारी वर्ग में गहरा दुख फैल गया। उन्हों कहा कि “बीएसपी ने अपना दायां-बायां हाथ खो दिया है” और “सृष्टि ने एक शानदार व्यक्तित्व को खो दिया है।”

ये खबर भी पढ़ें: Employee News: पीएम मोदी की अपील पर दो दिन तक यहां वर्क फ्रॉम होम, एडवाइजरी जारी, SAIL में इंतजार, पढ़ें डिटेल

मृत जीएम के परिवार में पत्नी, 2 बच्चे हैं। सीटू नेताओं, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CR NEWS: अधिकारियों के Compulsory Retirement पर हलचल तेज़, आ रही लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेफी का दिल्ली दौरा: EPS 95 हायर पेंशन, चौथे पे-रिवीजन, SAIL अधिकारियों के इंटर प्लांट ट्रांसफर पर बड़ी खबर
Next: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, 2027 से ऑनलाइन होगा एग्जाम

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.