बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र बोले-रेटिंग चेक करने का सिलसिला शुरू हुआ था। तकनीकी कारणों से सिस्टम बंद है, इसे चालू किया जा रहा है।
- Transparency रिजल्ट 2025-26 जारी किया गया है। ई-7 ग्रेड जीएम स्तर तक के अधिकारी अपनी ग्रेडिंग ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। Transparency रिजल्ट 2025-26 जारी किया गया है। ई-7 ग्रेड जीएम स्तर तक के अधिकारी अपनी ग्रेडिंग ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लिस्ट जारी की गई। कुछ मिनट के अंदर ही तकनीकी कारणों से साइट ओपन नहीं हो रही है। जल्द ही तकनीकी खामी को सुधार लिया जाएगा।
बता दें कि सेल अधिकारियों को रेटिंग में ओ, ए, बी और सी ग्रेड दिया गया है। ओ रेटिंग के लिए 50 नंबर, ए रेटिंग के लिए 40 नंबर, बी के लिए 30 और सी के लिए 20 नंबर तय है। सेफी के वाइस चेयरमैन व बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के जनरल अजय कुमार पांडेय के मुताबिक जिस अधिकारी को आपत्ति है, वह तय सीमा के अंदर अपील कर दें।
रिव्यू के लिए ऑनलाइन अपील कर सकते हैं। ईडी स्तर के अधिकारियों की एक कमेटी अपील पर सुनवाई करती है। अधिकारी की कार्य क्षमता आदि का बारीकी से अध्ययन करके रिजल्ट बदल सकता है। फिलहाल, रेटिंग संबंधित विभाग के एचओडी के द्वारा दिया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों को यह सुविधा प्रबंधन की ओर से मुहैया कराई गई है। इसलिए इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए, ताकि प्रमोशन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न होने पाए।
खास बात यह है कि ई-4 से ई-5 यानी सीनियर मैनेजर से एजीएम प्रमोशन में 100 प्रतिशत प्रमोशन देने का प्रावधान है। बशर्ते तीन साल में 120 अंक पूरे होने चाहिए। कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा पास करने और 120 अंक हासिल करने पर प्रमोशन का अधिकार सुरक्षित होता है।
ई-5 ग्रेड के बाद से सभी प्रमोशन इंटरव्यू और रेटिंग आधारित है। इधर-बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्र ने कहा-सेल बीएसपी के अधिकारी अपनी-अपनी रेटिंग चेक कर ही रहे थे, अचानक से तकनीकी कारणों से दिखना बंद हो गया है। जल्द ही फिर चालू होने हो जाएगा। संबंधित विभाग से बातचीत की गई है।

